IND vs ENG: रोहित के आगे बाबर आजम-क्रिस गेल भी हुए फेल, शतक जड़ते ही बनाया खतरनाक रिकॉर्ड

India vs England, 5th Test Rohit Sharma Test century: पांचवें टेस्ट मैच में भारतीय गेंदबाजों के बाद अब बल्लेबाजों का धमाकेदार प्रदर्शन जारी है। धर्मशाला टेस्ट मैच के दूसरे दिन लंच तक भारत ने एक विकेट खोकर 264 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा और शुभमन गिल दोनों ही बल्लेबाजों ने अपना शतक पूरा कर लिया है। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 160 रनों से अधिक की साझेदारी हुई है।

रोहित ने जड़ा 12वां शतक

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टेस्ट करियर का 12वां शतक जड़ा। इंग्लैंड के खिलाफ रोहित शर्मा ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए यह बड़ी उपलब्धि हासिल की। शुभमन गिल ने भी अपने टेस्ट करियर का चौथा शतक पूरा किया। गिल के शतक लगाते समय उनके पिता भी स्टेडियम में मौजूद थे।

India vs England 1

रोहित के नाम बड़ा रिकॉर्ड

इस शतक के साथ ही रोहित शर्मा ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम और वेस्टइंडीज के पूर्व सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल को रोहित शर्मा ने पछाड़ दिया है। रोहित शर्मा की धमाकेदार बल्लेबाजी की प्रशंसा फैंस भी जमकर कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लगातार रोहित शर्मा को लेकर ट्वीट किए जा रहे हैं।

बाबर आजम को छोड़ा पीछे

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में रोहित शर्मा के बल्ले से यह 9वां शतक रहा। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में रोहित शर्मा ने भारत के लिए अब तक 9 शतक जड़ने में कामयाबी हासिल की है। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में कुल 8 शतक लगाए हैं। रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ शतक जड़ते ही बाबर आजम को इस मामले में पीछे छोड़ दिया है। पाकिस्तान के बाबर आजम ने 29 मैचों में 8 शतक लगाए थे। वहीं रोहित शर्मा ने 32 मुकाबले में अपना 9वां शतक पूरा कर लिया है।

क्रिस को पछाड़ा

इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल को पछाड़ दिया है। क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में क्रिस गेल ने 42 शतक जड़े थे। वहीं रोहित शर्मा के अब 43 शतक हो गए हैं। रोहित शर्मा से आगे इस लिस्ट में केवल दो ही बल्लेबाज है। डेविड वार्नर इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 49 शतक लगाए हैं जो की नंबर वन की पोजीशन पर है। वहीं सचिन तेंदुलकर ने तीनों फॉर्मेट में मिलाकर कुल 45 शतक बतौर ओपनर जड़े हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+