IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड के बीच पांचवें टेस्ट में टक्कर आज, जानिए पिच और वेदर रिपोर्ट
IND vs ENG 5th Test Pitch and Weather: इंग्लैंड के खिलाफ हार के साथ टेस्ट सीरीज में अभियान की शुरुआत करने वाली भारतीय टीम ने बाद में तीन मैचों में लगातार जीत दर्ज करते हुए सीरीज अपने नाम कर ली। अब पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच में मुकाबला गुरुवार को होगा। टीम इंडिया 3-1 की विजयी बढ़त के साथ आगे है।
इंग्लैंड का प्रयास इस मैच में जीत दर्ज करते हुए सीरीज में हार का अंतर कम करने का होगा। हालांकि यह काम इतना आसान भी नहीं है। टीम इंडिया ने अनुभव और युवाओं के मिश्रण के साथ खेलते हुए इंग्लिश टीम का मजबूती से सामना करते हुए सीरीज जीती है। धर्मशाला की पिच और मौसम अहम रहने वाला है।

भारत vs इंग्लैंड पांचवां टेस्ट पिच रिपोर्ट
धर्मशाला में पिच अक्सर तेज गेंदबाजों को मदद करती है। शुरुआती मूवमेंट से तेज गेंदबाज लाभ ले सकते हैं। हालांकि बाद में स्पिनर भी अपनी अहम भूमिका निभा सकते हैं। मैच आगे बढ़ने के साथ ही पिच में धीमापन आएगा। क्रीज पर सेट होने के बाद बल्लेबाज रन बना सकते हैं।
भारत vs इंग्लैंड पांचवां टेस्ट वेदर रिपोर्ट
मुकाबले के पहले ही दिन भारी बारिश का पूर्वानुमान है, यह अच्छा संकेत नहीं कहा जा सकता है। बर्फबारी की भी संभावना है। जहाँ तक तापमान की बात है, तो यह 10 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। बारिश से मैच बाधित होने के पूरे आसार हैं लेकिन अंतिम तीन दिन काफी कम बारिश के आसार हैं।
भारत vs इंग्लैंड हेड टू हेड
दोनों टीमों के बीच खेले गए टेस्ट मैचों को देखा जाए, तो यहाँ इंग्लैंड का पलड़ा भारी है। मेहमान टीम इस मामले में काफी आगे नज़र आती है। भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट क्रिकेट में अब तक कुल 135 मुकाबले खेले गए हैं। इंग्लैंड ने 51 मैचों में जीत दर्ज की है। भारतीय टीम ने 34 मैच जीते हैं और 50 मैच ड्रॉ समाप्त हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications