IND vs ENG: पहले खूब रोईं, फिर लगा लिया पति को गले, सरफराज ने अपने हाथों से पोंछे आंसू, देखें वीडियो

India vs England 3rd Test, Sarfaraz Khan: आखिरकार भारतीय टेस्ट टीम में सरफराज खान को प्लेइंग इलेवन में शामिल कर लिया गया है। राजकोट में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में सरफराज खान को भारत की तरफ से डेब्यू करने का मौका मिला है। सरफराज खान के लिए यह पल किसी सपना के पूरे होने जैसा माना जा सकता है।

खुद को साबित करने का मौका

घरेलू क्रिकेट में लगातार अपनी बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीतने वाले सरफराज खान इंग्लैंड के खिलाफ भी बेहतरीन प्रदर्शन करना चाहेंगे। सरफराज खान पर फैंस के निगाहें टिकी हुई है। भारत की तरफ से मिले इस मौके का सरफराज खान फायदा उठाना चाहेंगे। सरफराज के पास खुद को साबित करने का यह बेहतरीन मौका है।

Sarfaraz Khan 1

पत्नी भी हुईं भावुक

सरफराज खान को जब टेस्ट डेब्यू के लिए टीम का कैप दिया गया तो इस दौरान उनके पिता नौशाद खान बेहद भावुक नजर आए। उनके पिता की आंखों से आंसू बह रहे थे। सरफराज खान ने अपने पिता को गले लगाया और दोनों इस दौरान बेहद भावुक नजर आए। सरफराज की पत्नी भी इस मौके पर मैदान पर मौजूद थीं। इस दौरान वह भावुक नजर आई।

सरफराज ने पोंछे आंसू

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सरफराज खान की पत्नी टेस्ट कैप मिलने के बाद रो रही थीं। सरफराज खान ने अपनी पत्नी को गले लगाया और उनकी आंखों से बह रहे आंसुओं को अपने हाथों से पोंछने का काम किया। सरफराज खान के इस वीडियो पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर कर रहे हैं। सरफराज खान अभी तक 45 फर्स्ट क्लास मैच खेल चुके हैं और इस दौरान उन्होंने 66 पारियों में 69.85 की औसत से रन बनाए हैं।

भारत की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स (विकेटकीपर), टॉम हार्टले, जेम्स एंडरसन, रेहान अहमद, मार्क वुड।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+