IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड के बीच एक बार फिर टक्कर, जानें तीसरे टेस्ट की पिच और वेदर रिपोर्ट
IND vs ENG 3rd Test Pitch and Weather: भारत और इंग्लैंड के बीच एक लम्बी छुट्टी के बाद वापस मैदान पर जंग का समय आ गया है। तीसरा टेस्ट मैच 15 फरवरी को शुरू हो जाएगा। यह मुकाबला राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाना है। दोनों टीमें फ़िलहाल सीरीज में 1-1 की बराबरी पर है।
पिछले मैच में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की थी लेकिन विराट कोहली इस बार भी नहीं होंगे। केएल राहुल भी टीम से बाहर हैं। ऐसे में युवा खिलाड़ियों के साथ रोहित शर्मा को मैदान पर उतरना होगा। इंग्लैंड की टीम में जैक लीच नहीं होंगे। चोट के कारण वह सीरीज से बाहर हो गए हैं। इंग्लैंड की टीम अबुधाबी में छुट्टियाँ मनाकर वापस आई है, देखना होगा कि इस मैच में इंग्लिश टीम किस रणनीति के तहत मैदान पर उतरेगी।

भारत vs इंग्लैंड तीसरा टेस्ट, पिच रिपोर्ट
राजकोट की पिच धीमी हो सकती है और यहाँ स्पिनरों के लिए मदद देखने को मिल सकती है। रैंक टर्नर पिच भी देखने को मिल सकती है। हालांकि इसके बारे में पता मैच के समय ही चल पाएगा। सेटल होने के बाद बल्लेबाज यहाँ रन बनाकर गेंदबाजों के ऊपर दबाव बना सकते हैं।
भारत vs इंग्लैंड तीसरा टेस्ट, वेदर अपडेट
राजकोट में मुकाबले के दौरान सभी पाँचों दिन बारिश जैसे कोई आसार नहीं है। एक पूर्ण मुकाबला देखने को मिलेगा। मौसम की बात करें, तो यह गर्म रहने वाला है। दिन में धूप खिली रहेगी और गर्मी रहेगी। यह राहत की बात है कि इस मुकाबले में बारिश नहीं होगी।
भारत और इंग्लैंड हेड टू हेड
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए मैचों में इंग्लैंड की टीम आगे है। दोनों टीमों के बीच 133 टेस्ट मैच खेले जाने हैं। इंग्लैंड ने 51 टेस्ट मैचों में जीत दर्ज की है। भारतीय टीम ने 32 मैचों में जीत दर्ज की है। दोनों टीमों के बीच 50 टेस्ट मैच ड्रॉ हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications