IND vs ENG: क्या भारत-इंग्लैंड के दूसरे टेस्ट में बारिश का रहेगा खतरा? जानिए पिच और वेदर रिपोर्ट
India vs England 2nd Test pitch and weather: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला 2 फरवरी से खेला जाना है। इंग्लैंड ने पहला मुकाबला जीता था, ऐसे में मेहमान टीम के हौसले बुलंद होंगे। भारतीय टीम वापसी करने का प्रयास करते हुए एक जीत की तलाश में रहेगी।
दूसरा टेस्ट मुकाबला विशाखापट्टनम में खेला जाना है। इस मुकाबले की पिच और मौसम के बारे में जानकारी आवश्यक रहेगी। पिछले मैच में स्पिन पिच देखने को मिली थी और चौथी पारी में भारतीय बल्लेबाजों के पसीने छूट गए थे। भारतीय टीम 28 रनों से मैच हारी थी।

भारत vs इंग्लैंड दूसरा टेस्ट वेदर अपडेट
विशाखापट्टनम में मौसम की बात की जाए तो यह गर्म रहने वाला है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है। मुकाबले के दौरान बारिश के भी आसार हैं। तीसरे दिन का खेल बारिश के कारण प्रभावित हो सकता है। थंडर स्टॉर्म ज्यादा खेल खराब नहीं करेगा। मौसम को लेकर ज्यादा समस्या नहीं होनी चाहिए। तीसरे दिन के अलावा अन्य कोई दिन बारिश के आसार नहीं है।
भारत vs इंग्लैंड दूसरा टेस्ट पिच रिपोर्ट
विशाखापट्टनम में पिच आम तौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार रहती है। हालांकि स्पिनरों को देखते हुए एक धीमी पिच हो सकती है। रैंक टर्नर तो यहाँ नहीं मिलने वाली है क्योंकि भारतीय टीम सीरीज में पीछे है। तीसरे दिन से गेंदबाजों को यहाँ स्पिन में मदद मिल सकती है। दोनों टीमों के पास स्पिनरों की कमी नहीं है।
भारत vs इंग्लैंड दूसरा टेस्ट लाइव टेलीकास्ट
टीवी और ओटीटी दोनों प्लेटफॉर्म पर इस मुकाबले को लाइव देखा जा सकता है। टीवी पर स्पोर्ट्स 18 यह मुकाबला लाइव टेलीकास्ट करेगा। इसके अलावा कलर्स सिनेप्लेक्स पर भी मुकाबला देखा जा सकता है। ओटीटी प्लेटफॉर्म की बात की जाए तो जियो सिनेमा एप्लीकेशन और वेबसाईट पर यह मुकाबला लाइव देखा जा सकता है। दर्शकों के पास मुकाबला देखने के लिए काफी ऑप्शन है।












Click it and Unblock the Notifications