IND vs ENG: जीत के बाद भी प्लेइंग-11 में एक बदलाव कर सकता है भारत, फैंस के चहेते खिलाड़ी की होगी एंट्री!
भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार को लॉर्ड्स, लंदन में खेला जाएगा।
नई दिल्ली, 13 जुलाई: भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार को लॉर्ड्स, लंदन में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे शुरू होगा। भारत ने सीरीज का पहला मैच 10 विकेट से जीता था, ऐसे में अब रोहित शर्मा एंड कंपनी की नजर दूसरा वनडे जीतकर सीरीज अपने नाम करने पर होगी। वहीं इंग्लिश टीम दूसरा एकदिवसीय मैच जीतकर सीरीज में 1-1 की बराबरी करना चाहेगी। 14 जुलाई को होने वाले मैच में भारतीय टीम अपनी प्लेइंग 11 में एक बदलाव कर सकती है। प्रसिद्ध कृष्णा की जगह शार्दुल ठाकुर को प्लेइंग 11 में मौका मिल सकता है।

बल्लेबाजी में आएगी गहराई
शार्दुल के आने से टीम इंडिया की बैटिंग में गहराई आ जाएगी। पहले वनडे में कृष्णा ने 5 ओवर में 26 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया था। उनके अलावा जसप्रीत बुमराह ने 7.2 ओवर में 19 रन खर्चकर 6 विकेट तो मोहम्मद शमी ने 7 ओवर में 31 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए थे। 111 रनों के लक्ष्य को भारत ने 18.4 ओवर में बिना कोई विकेट खोए ही हासिल कर लिया था। भारत की ओर से रोहित शर्मा ने 58 गेंदों पर 76 और शिखर धवन ने 54 गेंदों पर 31 रन की पारी खेली थी। रोहित शर्मा दूसरे वनडे में अपने विनिंग कॉम्बिनेशन से ज्यादा छेड़छाड़ नहीं करेंगे।

चार खिलाड़ी 0 पर हुए थे आउट
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लिश टीम 110 रन पर ढेर हो गई। मेजबान टीम के चार खिलाड़ी खाता तक नहीं खोल सके। इनमें जेसन रॉय, जो रूट, बेन स्टोक्स और लियाम लिविंगस्टोन शामिल हैं। इंग्लैंड की ओर से जोस बटलर ने 32 गेंदों पर सर्वाधिक 30 रन की पारी खेली। उनके अलावा जॉनी बेयरस्टो ने 7, मोईन अली ने 14, डेविड विली ने 21, क्रेग ओवरटन ने 8, ब्रायडन कार्स ने 15 और रीस टोपली ने नाबाद 6 रन बनाए थे।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर / प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल।
इंग्लैंड: जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (कप्तान/विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, मोईन अली, डेविड विली, क्रेग ओवरटन, ब्रायडन कार्स , रीस टोपली।












Click it and Unblock the Notifications