IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड के बीच हैदराबाद में टक्कर, जानें पहले टेस्ट की पिच और वेदर रिपोर्ट
India vs England, 1st Test Pitch and Weather: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का इंतजार हर किसी को है। फैन्स के अलावा खिलाड़ियों को भी बेसब्री से इसका इन्तजार होगा। दोनों टीमों के बीच 25 जनवरी से पहला टेस्ट मुकाबला शुरू हो रहा है। दोनों टीमें मुकाबले के लिए तैयार हैं।
वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत खेली जाने वाली सीरीज के अंक अहम हैं। जीत प्रतिशत और अंकों के आधार पर ही अंक तालिका का निर्धारण होना है। ऐसे में दोनों टीमों का प्रयास यही रहेगा कि धाकड़ खेल का प्रदर्शन करते हुए पहले मुकाबले को अपने नाम किया जाए। इस मुकाबले में पिच और मौसम की जानकारी भी अहम है।

भारत vs इंग्लैंड पहला टेस्ट, पिच रिपोर्ट
हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार रहती है। इसमें तेज गेंदबाजों के लिए भी मदद रहती है, भारत में अन्य मैदानों से यहां की पिच अलग है। स्पिनरों के लिए ज्यादा मदद देखने को नहीं मिलती है। पिछले मैच में यहाँ भारत ने वेस्टइंडीज को 2018 में बुरी तरह हरा दिया था। पहले बैटिंग करने का फैसला सही हो सकता है लेकिन बाद में बैटिंग के दौरान भी पिच का बर्ताव ज्यादा नहीं बदलेगा।
भारत vs इंग्लैंड पहला टेस्ट, वेदर रिपोर्ट
मुकाबले के पहले दिन से लेकर अंतिम दिन तक कंडीशंस गर्म रहने वाली हैं। तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। पाँचों दिन पूरा खेल होगा और बारिश के कोई आसार नहीं हैं। एक पूर्ण मैच होगा लेकिन यह देखना होगा कि कितने दिनों में मैच समाप्त होगा क्योंकि आजकल टेस्ट मैच 5 दिनों तक कम ही जाते हैं।
भारत vs इंग्लैंड पहला टेस्ट, कब और कहां देखें
भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच भारतीय समय के मुताबिक़ सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर शुरू हो जाएगा। मैच का टॉस सुबह 9 बजे से होगा। इसे जियो सिनेमा पर लाइव देखा जा सकता है। स्पोर्ट्स 18 पर भी इस मुकाबले के सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications