IND vs BAN: कब और कहाँ देखें भारत-बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप मैच? जानें लाइव टेलीकास्ट डिटेल
IND vs BAN Live Streaming: भारत और बांग्लादेश के बीच वॉर्म अप मुकाबला एक जून को न्यूयॉर्क में खेला जाएगा। दोनों टीमों के लिए यह मैच काफी अहम रहने वाला है। भारतीय टीम इस एक मैच के बाद सीधा मुख्य इवेंट में ही खेलेगी। भारतीय टीम रोहित शर्मा की कप्तानी में वर्ल्ड कप खेलने के लिए गई है।
बांग्लादेश की टीम को अमेरिका में जाकर शर्मिंदा होना पड़ा है। वहां मेजबान टीम के साथ हुई तीन टी20 मैचों की सीरीज में बांग्लादेश को पराजय का सामना करना पड़ा है। बांग्लादेश के लिए अब वॉर्म अप मैच में धाकड़ प्रदर्शन करना जरूरी है लेकिन काम मुश्किल ही है।

भारत-बांग्लादेश मैच कहाँ होगा
न्यूयॉर्क में यह मुकाबला खेला जाएगा। न्यूयॉर्क के नसाऊ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम में यह मुकाबला खेला जाएगा। इस स्टेडियम में मुख्य इवेंट के मुकाबले भी खेले जाने हैं। हाल ही में इसे तैयार करके फैन्स के बैठने की व्यवस्था की गई है। वॉर्म अप मैच की पिच देखने लायक होगी।
भारत-बांग्लादेश वॉर्म अप मैच कहाँ देखें
भारतीय फैन्स इस मुकाबले का सीधा प्रसारण देख सकते हैं। भारतीय समय के अनुसार शाम 8 बजे यह मुकाबला शुरू हो जाएगा। इस मैच को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क से देख सकते हैं। इसके अलावा ओटीटी प्लेफॉर्म पर भी मुकाबला देखा जा सकता है। वहां डिजनी+हॉटस्टार पर मुकाबला लाइव देखा जा सकता है।
किसका पलड़ा भारी
बांग्लादेश के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए भारतीय टीम का पलड़ा इस मुकाबले में भारी माना जा सकता है। टीम इंडिया के खिलाड़ी आईपीएल खेलकर आ रहे हैं। ऐसे में भारतीय टीम के सामने बांग्लादेश की टीम को पसीने आ सकते हैं और मैच भारत के पक्ष में जा सकता है।
कैसी होगी पिच
पिच की बात की जाए, तो यह बाहर से बनाकर मैदान पर लाई गई है। फ्लोरिडा में विकेट को तैयार किया गया है और बाद में न्यूयॉर्क के नसाऊ काउंटी ग्राउंड पर बिछाया गया है। एडिलेड से मिटटी मंगवाई गई थी। इससे पिच ऑस्ट्रेलियाई मैदानों की तरफ बर्ताव कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications