IND vs BAN: 'किस्मत की देवी आज अय्यर पर मेहरबान हैं', बोल्ड होने पर भी OUT नहीं हुए श्रेयस, गेंदबाज भी हैरान
india vs bangladesh, 1st Test Rishabh Pant: भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर पर किस्मत पूरी तरह से मेहरबान नजर आ रही है। पहले टेस्ट मैच के दौरान उन्हें कई जीवनदान मिल चुके हैं।

india vs bangladesh, 1st Test Shreyas iyer: बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम ने पहले टेस्ट के पहले दिन छह विकेट के नुकसान पर 278 रन बना लिए हैं। श्रेयस अय्यर 82 रन बनाकर खेल रहे हैं। जबकि आर अश्विन दूसरे दिन पिच पर अय्यर का साथ देने आएंगे। श्रेयस अय्यर और चेतेश्वर पुजारा ने पांचवें विकेट के लिए 149 रन की साझेदारी की। इन दोनों बल्लेबाजों ने इस दौरान अपना-अपना अर्धशतक भी पूरा किया।
किस्मत ने दिया अय्यर का साथ
बांग्लादेश के खिलाफ श्रेयस अय्यर को कई जीवनदान मिला। मेहदी हसन मिराज की गेंद पर इबादत हुसैन ने श्रेयस अय्यर का आसान सा कैच छोड़ दिया। इसके बाद इबादत हुसैन की गेंद पर श्रेयस अय्यर गेंद खेलने से चूक गए और बॉल जाकर विकेट पर लग गई। लेकिन इसके बावजूद भी बेल नीचे नहीं गिरी और अय्यर नॉट आउट करार दिए गए। विकेटकीपर और गेंदबाज को इस पर यकीन नहीं हुआ और वह हैरानी के साथ अय्यर को देखते रहे।
पुजारा और अय्यर ने टीम को संभाला
भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 48 के स्कोर पर ही तीन विकेट गिर गए। इसके बाद चेतेश्वर पुजारा और ऋषभ पंत ने अर्धशतकीय साझेदारी कर स्कोर को 100 के पार पहुंचाया। पंत 46 के स्कोर पर बोल्ड हो गए। लेकिन चेतेश्वर पुजारा और श्रेयस अय्यर ने यहां से टीम को संभालने का काम किया। दोनों ही बल्लेबाज ने 149 रन की साझेदारी निभाई। चेतेश्वर पुजारा 203 गेंदों में 90 रन की पारी खेलकर आउट हुए।
82 रन बनाकर नाबाद हैं अय्यर
श्रेयस अय़्यर 169 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 82 रन बना चुके हैं। टेस्ट मैच के दूसरे दिन अय्यर से बड़ी पारी की उम्मीद होगी। अय्यर के अलावा अश्विन और उमेश यादव से भी टीम को रनों की उम्मीद होगी। भारतीय टीम पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में कम से कम 350 स्कोर खड़ा करना चाहेगी। बांग्लादेश के लिए सबसे अधिक तीन विकेट तैजुल इस्लाम ने झटके। मेहदी हसन मिराज को दो तो वहीं खालेद अहमद को एक सफलता मिली।












Click it and Unblock the Notifications