Flashback 2022: इस साल कई बार गरजा है अय्यर का बल्ला, हर फॉर्मेट में बरसाए हैं रन

India beat Bangladesh Shreyas Iyer: श्रेयस अय्यर भारत के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज बनते जा रहे हैं। टेस्ट ही नहीं वनडे और टी-20 में भी वह भारत के लिए कई अहम पारियां खेल चुके हैं।

India vs Bangladesh

India beat Bangladesh Shreyas Iyer: भारतीय टीम ने रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। भारत के लिए इस मैच में जीत के हीरो बनकर उभरे रविचंद्रन अश्विन जिन्होंने कठिन पिच पर सयंम के साथ बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाने का काम किया। लेकिन श्रेयस अय्यर ने भी टीम के लिए अहम नाबाद 29 रन बनाने में सफलता हासिल की।

श्रेयस अय्यर के बल्ले से लगातार निकल रहे हैं रन

श्रेयस अय्यर के बल्ले से लगातार निकल रहे हैं रन

साल 2022 में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन श्रेयस अय्यर के बल्ले से आए हैं। श्रेयस अय्यर ने तीनों ही फॉर्मेट में अपने बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने सबसे अधिक रन बनाने के मामले में सूर्यकुमार यादव को पछाड़ दिया है। अय्यर से पहले इस लिस्ट में सूर्यकुमार यादव टॉप पर थे, लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कमाल की बल्लेबाजी कर अय्यर अब इस रेस में सबसे आगे हैं।

40 पारियों में बनाए हैं 1609 रन

40 पारियों में बनाए हैं 1609 रन

श्रेयस अय्यर ने इस साल भारत की तरफ से खेलते हुए सबसे अधिक रन बनाने का काम किया है। साल 2022 में इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए रन बनाने के मामले में अय्यर टॉप पर हैं। अय्यर के बाद दूसरे नंबर पर 1424 रन के साथ सूर्यकुमार यादव और तीसरे नंबर पर 1329 रन के साथ विराट कोहली का नाम हैं। अय्यर ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भी बेहतरीन बल्लेबाजी की है।

वनडे और टी-20 में भी किया है कमाल

वनडे और टी-20 में भी किया है कमाल

टेस्ट के अलावा अय्यर ने वनडे में इस साल 55.69 की शानदार औसत से 724 रन बनाए हैं। जबकि टी-20 में 141.15 की शानदार स्ट्राइक रेट और 35.61 की औसत से 463 रन बनाए हैं। उन्होंने भारतीय वनडे इतिहास में सबसे तेज 1500 रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। अय्यर ने सिर्फ 34 पारियों में 1500 से अधिक रन बनाए हैं, जबकि केएल राहुल ने 1500 रन बनाने के लिए 36 पारियों का उपयोग किया था। अय्यर ने 34 वनडे पारियों में 49.48 की औसत से 1534 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और 14 अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने साल 2022 में 55.69 की शानदार औसत से 724 रन बनाए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+