IND vs BAN: अफगानिस्तान के बाद अब भारत-बांग्लादेश मुकाबला, जानें पिच और वेदर रिपोर्ट
IND vs BAN Pitch and weather U-19 World Cup: भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का आनन्द फैन्स ने काफी उठाया और मनोरंजन भी हुआ। तीन मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया ने क्लीन स्वीप कर दिया। अब एक बार फिर से भारतीय टीम मैदान पर उतरने की तैयारी कर चुकी है।
इस बार भारत की अंडर 19 टीम मैदान पर होगी और वर्ल्ड कप में खेलेगी। सामने बांग्लादेश अंडर 19 टीम है। भारत और बांग्लादेश की अंडर 19 टीमों के बीच 20 जनवरी को मुकाबला खेला जाएगा। इस वर्ल्ड को में भारतीय टीम का यह पहला ही मुकाबला है।

भारत और बांग्लादेश दोनों टीमें ग्रुप ए में हैं। टूर्नामेंट का यह तीसरा मुकाबला है। 19 जनवरी को ही अंडर 19 वर्ल्ड को की शुरुआत हुई है। टीम इंडिया से काफी उम्मीदें रहेंगी। इस वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का प्रदर्शन धाकड़ रहता है। मैच के लिए पिच और मौसम अहम है।
भारत vs बांग्लादेश अंडर 19 वर्ल्ड कप पिच रिपोर्ट
मुकाबला ब्लोमफोंटेन में खेला जाएगा। मेंगुआंग ओवल की पिच संतुलित है। गेंदबाजों के लिए मददगार पिच होगी लेकिन बल्लेबाजों के लिए भी इसमें रन रहने वाले हैं। पूरे मैच के दौरान बल्लेबाज और गेंदबाज इस पर एक-दूसरे के खिलाफ भारी रहने का प्रयास करेंगे। टॉस जीतकर बैटिंग की जा सकती है। भारतीय समय के अनुसार दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर यह मुकाबला शुरू होगा।
भारत vs बांग्लादेश अंडर 19 वर्ल्ड कप वेदर रिपोर्ट
ब्लोमफोंटेन में मौसम को लेकर किसी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। इस मैच में बारिश जैसे कोई आसार नहीं हैं। धूप खिली रहेगी आयर आसमान में बादल भी नहीं रहेंगे। इसका मतलब यह है कि एक पूर्ण मुकाबले की उम्मीद दोनों टीमें और फैन्स कर सकते हैं।
भारत vs बांग्लादेश अंडर 19 वर्ल्ड कप मैच कहां लाइव कहां देखें
मुकाबला भारत में भी ब्रॉडकास्ट होगा। आईसीसी का आधिकारिक प्रसारक स्टार स्पोर्ट्स है। स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर मुकाबले का सीधा प्रसारण देखा जा सकेगा।












Click it and Unblock the Notifications