IND vs BAN: भारत-बांग्लादेश के बीच वर्ल्ड कप सुपर 8 में धांसू मुकाबला, जानें पिच और वेदर रिपोर्ट
IND vs BAN Pitch and Weather: भारत और बांग्लादेश के बीच टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 में शनिवार को मुकाबला खेला जाना है। दोनों टीमों के लिए यह मैच काफी अहम रहने वाला है। भारतीय टीम अगर इस मैच में जीत दर्ज करती है, तो सेमीफाइनल के लिए दावेदारी मजबूत हो जाएगी और बांग्लादेश को नुकसान होगा।
बांग्लादेश की टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच पराजय का सामना करना पड़ा है। ऐसे में उनके ऊपर दबाव भी रहने वाला है। भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबले में पलड़ा भारी टीम इंडिया का है। भारतीय टीम ने लीग चरण से लेकर अब तक चार मैच खेले हैं और एक बार भी हार का सामना नहीं किया है।

बांग्लादेश को अगर सेमीफाइनल में बना रहना है, तो इस मुकाबले में जीत दर्ज करनी ही पड़ेगी। एक तरह से यह करो या मरो अल मुकाबला कहा जा सकता है। भारतीय टीम गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों विभागों में सुदृढ़ नजर आ रही है। टीम कॉम्बिनेशन पिछले मैच वाला ही रह सकता है।
भारत vs बांग्लादेश पिच रिपोर्ट
मुकाबला एंटीगा के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला जाएगा। इस स्टेडियम में पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी होती है। हालांकि स्पिनरों की भूमिका भी रहने वाली है। टॉस जीतकर इस पिच पर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया जा सकता है। बाद में बैटिंग करने वाली टीम पर दबाव रहेगा।
भारत vs बांग्लादेश वेदर अपडेट
तापमान की बात की जाए, तो यह 29 डिग्री सेल्सियस तक रहने वाला है। हल्की बारिश की आशंका है। इससे मुकाबला प्रभावित हो सकता है। हालांकि पूरा मैच बारिश से धुलने की आशंका काफी कम ही नज़र आ रही है। फैन्स को पूर्ण मुकाबला देखने को मिलेगा।
भारत vs बांग्लादेश मैच कहाँ देखें
इस मैच का सीधा प्रसारण फ्री में भी देखा जा सकता है। इसके लिए मोबाइल में डिजनी+हॉटस्टार एप्लीकेशन डाउनलोड होना चाहिए। इसके अलावा स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर भी मैच देखने की व्यवस्था है। हालांकि उसके लिए चैनल सब्सक्राइब होना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications