KL Rahul को टी-20 में वनडे और वनडे में टेस्ट की तरह खेलता देख फैंस ने पकड़ा सिर, कहा- और कितने मौके दोगे?

India vs Bangladesh 2nd ODI: बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा है। पहले मैच में हार झेलने के बाद दूसरे वनडे में भी टीम के बल्लेबाजों ने निराशाजनक शुरुआत की।

India vs Bangladesh

India vs Bangladesh 2nd ODI: बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम के बल्लेबाज एक बार फिर टीम को अच्छी शुरुआत देने में कामयाब नहीं हो सके। दूसरे वनडे में लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को दूसरे ही ओवर में विराट कोहली के रूप में पहला झटका लगा। कप्तान रोहित शर्मा के चोटिल होने की वजह से विराट कोहली ने ओपनिंग की कमान संभाली,लेकिन वह टीम के लिए बड़ा स्कोर नहीं बना सका।

केएल राहुल ने फिर तोड़ा फैंस का दिल

पहले मैच में 73 रनों की शानदार पारी खेलने वाले केएल राहुल एक बार फिर जल्दी आउट हो गए। केएल राहुल 28 गेंदें खेलने के बाद 14 रन बनाकर मेंहदी हसन की गेंद पर एलबीडब्लयू आउट हो गए। आउट होने के बाद वह मैदान पर बिना रुके चल पड़े, उन्होंने अंपायर के फैसले का इंतजार नहीं किया और अपने कदम पवेलियन की तरफ बढ़ा लिए। लेकिन राहुल ने जिस तरीके का शॉट लगाया उस पर काफी चर्चाएं की जा रही है।

केएल राहुल ने फिर तोड़ा फैंस का दिल

केएल राहुल के इस तरह आउट होकर वापस लौटने के बाद फैंस ने एक बार फिर उन्हें निशाने पर ले लिया है। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार केएल राहुल को ट्रोल कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा कि केएल राहुल टी-20 में वनडे और वनडे में टेस्ट की तरह खेलते हैं। बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे मैच में भी वह 28 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान वह काफी दवाब में दिखाई पड़ रहे थे।

आखिर क्यों मिल रहे हैं इतने मौके

फैंस लगातार सवाल कर रहे हैं कि आखिर क्यों केएल राहुल को इतने मौके दिए जा रहे हैं। संजू सैमसन जैसे टैलेंटेड बल्लेबाज को बीसीसीआई द्वारा कब तक नजरअंदाज किया जाएगा। वहीं श्रेयस अय्यर ने एक बार फिर टीम के लिए संकटमोचक का काम किया। श्रेयस अय्यर ने 102 गेंदों में टीम के लिए अहम 82 रन बनाए। इसके अलावा अक्षर पटेल ने भी अर्धशतक जड़ने का काम किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+