IND vs BAN: रोहित शर्मा के इस फैसले पर फूटा अंजुम चोपड़ा का गुस्सा, कहा- ऐसा ही चलता रहा तो...
India vs Bangladesh 2nd ODI: रोहित शर्मा ने टॉस के दौरान कहा कि कुलदीप सेन इस मैच के लिए पूरी तरह से फिट नहीं थे, इसलिए हमने उनकी जगह उमरान मलिक को शामिल किया है।

India vs Bangladesh 2nd ODI: बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास ने दूसरे वनडे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बांग्लादेश की कोशिश भारत के सामने एक बड़ा टोटल बनाने की होगी। पहला मैच एक विकेट से जीतने के बाद बांग्लादेशी खिलाड़ियों के हौसले बुलंद हैं। वह इस मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेंगे। वहीं भारत की कोशिश सीरीज में वापसी करने की होगी।

रोहित शर्मा ने टीम ने किए दो बदलाव
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इस मैच के लिए टीम में दो बदलाव किए हैं। कुलदीप सेन और शहबाज अहमद की जगह अक्षर पटेल और उमरान मलिक को टीम में शामिल किया गया है। कुलदीप सेन ने दो दिन पहले अपना वनडे डेब्यू किया था। पहले मैच में उन्होंने दो विकेट झटके, लेकिन दूसरे मुकाबले में उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। हालांकि, उनके टीम में नहीं होने के पीछे इंजरी बताया जा रहा है।

अंजुम चोपड़ा ने टीम चयन पर उठाए सवाल
इस मैच के टॉस के दौरान पूर्व भारतीय महिला क्रिकेट अंजुम चोपड़ा ने कुछ बातों का जिक्र किया। अंजुम चोपड़ा ने टॉस के बाद कहा कि मुझे नहीं लगता कि कुलदीप सेन को चोट के कारण बाहर किया गया है। मैंने उन्हें सुबह लंबे समय तक रनअप लेते हुए देखा है। भारत को उन्हें एक मौका देना चाहिए था। टीम इंडिया में म्यूजिकल चेयर चल रहा है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो कोई भी खिलाड़ी अपना बेस्ट नहीं दे सकेगा।

इन खिलाड़ियों को मिला मौका
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक।
बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): नजमुल हुसैन शान्तो, लिटन दास (कप्तान), अनामुल हक, शाकिब अल हसन, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह, अफीफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज, नसुम अहमद, एबादत हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान।
-
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट -
Nitish Kumar का मास्टरस्ट्रोक! राज्यसभा गए पर CM पद पर अब भी सस्पेंस! 14 अप्रैल के बाद बिहार को मिलेगा नया CM? -
राजस्थान रॉयल्स की 13,500 करोड़ की डील रुक गई? बॉम्बे हाई कोर्ट में जीत से राज कुंद्रा ने पलटा गेम -
Gold Rate Today: रामनवमी पर एक दिन में ₹4,900 उछला सोना,ये है आपके शहर में 22K-18K का ताजा रेट -
Petrol Diesel Crisis: भारत के पास कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG? किसके पास सबसे ज्यादा और कहां खड़े हम? -
IPL 2026: विराट कोहली की RCB का बदलेगा नाम? 16,700 करोड़ की डील के बाद अनन्या बिड़ला ने दिया जवाब!












Click it and Unblock the Notifications