भारतीय टीम का टेस्ट और टी-20 सीरीज का शेड्यूल जारी, जानिए कब और किस टीम से होगा मुकाबला
India vs Bangladesh 2024 Full Schedule: भारतीय क्रिकेट टीम ने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी 20 सीरीज खेली थी। भारत ने टी 20 सीरीज में 3-0 से जीत दर्ज की, जबकि वनडे सीरीज में उसे 0-2 से हार का सामना करना पड़ा। इस सीरीज के बाद अब रोहित शर्मा और उनकी टीम एक महीने तक कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेलने वाली है। उनका अगला मुकाबला सितंबर में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज और उसके बाद टी 20 सीरीज है।
भारत बनाम बांग्लादेश टेस्ट सीरीज का कार्यक्रम
भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच 19 सितंबर को चेन्नई के मैदान पर खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट मैच 27 सितंबर को कानपुर में खेला जाएगा। दोनों मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे शुरू होंगे। ये टेस्ट मैच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का हिस्सा हैं, जिसमें भारत फिलहाल प्वॉइंट्स टेबल में सबसे ऊपर है।

टेस्ट सीरीज होगा अहम
डब्ल्यूटीसी स्टैंडिंग में भारत ने नौ मैच खेले हैं, जिसमें से छह में उसे जीत मिली है और दो में उसे हार का सामना करना पड़ा है, जिसका पीसीटी 68.51 है। दूसरी ओर बांग्लादेश आठवें स्थान पर है, जिसने चार में से केवल एक मैच जीता है और उसका पीसीटी 25.00 है। यह आगामी टेस्ट सीरीज दोनों टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण है।
टी 20 सीरीज का ऐसा है शेड्यूल
भारत और बांग्लादेश के बीच टी-20 सीरीज़ में तीन मैच खेले जाएंगे। पहला टी-20 मैच 6 अक्टूबर को धर्मशाला में खेला जाएगा, जो भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा। दूसरा मैच 9 अक्टूबर को दिल्ली में खेला जाएगा, जो भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे होगा। अंतिम टी-20 मैच 12 अक्टूबर को हैदराबाद में इसी समय खेला जाएगा।
फैंस कर रहे हैं बेसब्री से इंतजार
बांग्लादेश के खिलाफ यह सीरीज टीम इंडिया के लिए काफी अहम है क्योंकि टीम का लक्ष्य विश्व टेस्ट चैंपियनशिप स्टैंडिंग में अपना टॉप स्थान बनाए रखना है। फैंस इन मैचों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। देखना दिलचस्प होगा कि इस सीरीज में दोनों टीमें कैसा प्रदर्शन करती हैं।
देखें कब और कहां होंगे मुकाबले
पहला टेस्ट 19-23 सितंबर सुबह 9:30 बजे चेन्नई
दूसरा टेस्ट 27 सितंबर - 1 अक्टूबर सुबह 9:30 बजे कानपुर
पहला टी-20 6 अक्टूबर शाम 7:00 बजे धर्मशाला
दूसरा टी20 9 अक्टूबर शाम 7:00 बजे दिल्ली
तीसरा टी20 12 अक्टूबर शाम 7:00 बजे हैदराबाद












Click it and Unblock the Notifications