IND vs BAN: भारत-बांग्लादेश मैच में बारिश बनेगी विलेन? मुकाबले के दौरान ढाका में ऐसा रहेगा मौसम

India Vs Bangladesh 1st ODI Weather Update: भारत और बांग्लादेश के बीच रविवार को होने वाले मैच में मौसम बड़ा रोल अदा कर सकती है। पिछले कुछ समय से बारिश ने भारत के मुकाबलों पर गहरा असर छोड़ा है।

India Vs Bangladesh

India Vs Bangladesh 1st ODI Weather Update: भारत और बांग्लादेश के बीच वनडे सीरीज का आगाज होने में अब कुछ ही घंटे रह गए हैं। दोनों ही देशों के खिलाड़ी इस सीरीज को लेकर काफी उत्साहित हैं। लेकिन ऑस्ट्रेलिया में आयोजित टी-20 वर्ल्ड कप और न्यूजीलैंड दौरे पर बारिश की वजह से खिलाड़ियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड दौरे पर भी तीन में से दो वनडे मैच बारिश के कारण रद्द किए गए।

जानिए बांग्लादेश में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

जानिए बांग्लादेश में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में होने वाले पहले वनडे मैच में मौसम साफ करने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक मैच के दौरान ढाका में बारिश होने के आसार नहीं है। रविवार को तापमान 29 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। ऐसे में पूरे 50 ओवर का खेल खेला जा सकेगा। भारतीय फैंस को न्यूजीलैंड दौरे पर बारिश के कारण मायूसी का सामना करना पड़ा था।

तमीम इकबाल सीरीज में नहीं लेंगे हिस्सा

तमीम इकबाल सीरीज में नहीं लेंगे हिस्सा

बांग्लादेश के कप्तान तमीम इकबाल सीरीज शुरू होने से पहले चोटिल हो गए। जिस वजह से वह भारत के खिलाफ वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। ग्रोइन चोट के कारण उन्हें तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर कर दिया गया है। भारत के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप में बल्ले से धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले लिट्टन दास को टीम की कप्तानी सौंपी गई है। लिट्टन दास के पास यहां अपनी काबिलियत दिखाने का पूरा मौका होगा।

भारत को भी लगा मैच से पहले झटका

भारत को भी लगा मैच से पहले झटका

वहीं भारतीय टीम इस सीरीज में मोहम्मद शमी के बिना ही मैदान पर उतरेगी। जसप्रीत बुमराह की गैर मौजूदगी में भारतीय टीम को शमी से काफी उम्मीदें थी। लेकिन सीरीज शुरू होने से ठीक पहले हाथ में लगी चोट के कारण वह सीरीज से बाहर हो गए। बीसीसीआई ने शमी की इंजरी को लेकर एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए बताया कि शमी की जगह उमरान मलिक को टीम में शामिल किया गया है। उमरान मलिक ने हाल ही में न्यूजीलैंड दौरे पर अपना वनडे डेब्यू किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+