IND vs AUS, 1st T20: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दिया 142 रन का लक्ष्य, तितास साधु ने चटकाए चार विकेट
IND vs AUS, 1st T20: भारत और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच आज, 5 जनवरी को तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है, दोनों टीमों के बीच ये रोचक मुकाबला मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में हो रहा है। भारत ने टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला किया, पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम 19.2 ओवर में 141 रन पर सिमट गई।
फोबे लीचफील्ड ने खेली बड़ी पारी
ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत शानदार रही, लेकिन कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर टिक कर नहीं खेल सका, जिसके चलते 3.5 ओवर से शुरू हुआ विकेट गिरने का सिलसिला आखिर तक जारी रहा। ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका बेथ मूनी के रूप में लगा। ऑस्ट्रेलिया की ओर से फोबे लीचफील्ड एक मात्र बल्लेबाज थीं, जिन्होंने 49 रन की बड़ी पारी खेली। फोबे के बाद एलिसे पेरी ने 37 रन का अहम योगदान दिया। इसके अलावा कोई भी खिलाड़ी 20 रन का आंकड़ा भी नहीं छू सका।

ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली ने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया। हीली आठ गेंदों में एक चौके की मदद से सिर्फ आठ रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। एशले गार्डनर को तितास साधु ने शून्य पर आउट करके पवेलियन भेज दिया।
तितास साधु ने चटकाए चार विकेट
भारत की ओर से तितास साधु ने घातक गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने सबसे ज्यादा चार सफलता दिलाईं। इसके अलावा दीप्ति शर्मा और श्रेयंका पाटिल ने दो-दो विकेट लिए। इसके अलावा अमनजोत कौर और रेणुका ठाकुर सिंह ने एक-एक विकेट लिया।
भारत महिला टीम प्लेइंग इलेवन
शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (डब्ल्यू), अमनजोत कौर, पूजा वस्त्राकर, श्रेयंका पाटिल, रेणुका ठाकुर सिंह, तितास साधु।
ऑस्ट्रेलिया महिला टीम प्लेइंग इलेवन
एलिसा हीली (विकेटकीपर/कप्तान), बेथ मूनी, ताहलिया मैकग्राथ, एलिसे पेरी, एशले गार्डनर, फोबे लीचफील्ड, ग्रेस हैरिस, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वेयरहैम, मेगन शुट्ट, डार्सी ब्राउन












Click it and Unblock the Notifications