IND vs AUS 2nd ODI: भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानें वानखेड़े स्टेडियम की पिच-वेदर रिपोर्ट

IND-W vs AUS-W, Pitch And Weather Report: ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय सरजमीं पर ऐतिहासिक लक्ष्य हासिल कर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अब बारी है दूसरे वनडे मैच की है, जोकि दोनों टीमों के बीच, आज 30 दिसंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले जानते हैं पिच और मौसम का हाल।

IND-W vs AUS-W, Weather Report: मुंबई में कैसा रहेगा आज का मौसम
मुंबई में शनिवार को धूप खिली रहेगी और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान ह्यूमिडिटी का स्तर 45 प्रतिशत रहेगा और हवा की गति 11 किमी/घंटा रहेगी। मैच के दौरान बारिश की संभावना नहीं के बराबर है।

Wankhede Stadium

IND-W vs AUS-W, Pitch Report: वानखेड़े स्टेडियम पिच रिपोर्ट
जैसा कि पहले वनडे में देखा गया वानखेड़े स्टेडियम में काफी अच्छा बल्लेबाजी ट्रैक है। यह एक हाई स्कोरिंग मैदान है, गेंदबाजों को विकेट निकालने के लिए अधिक प्रयास करने होंगे। ऐसे में हमें शनिवार को एक और हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है।

IND-W vs AUS-W Probable XI: प्लेइंग इलेवन
भारत: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), स्नेह राणा, अमनजोत कौर, ऋचा घोष, पूजा वस्त्राकर, रेणुका ठाकुर सिंह

ऑस्ट्रेलिया: फोबे लिचफील्ड, एलिसा हीली (कप्तान और विकेटकीपर), एलिसे पेरी, बेथ मूनी, ताहलिया मैकग्राथ, एशले गार्डनर, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वेयरहैम, अलाना किंग, मेगन शुट्ट, डार्सी ब्राउन।

IND W vs AUS W 2nd ODI: कब कहां देखे दूसरा वनडे मैच?
भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला दूसरा वनडे मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा। मैच JioCinema ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। इसके अलावा टीवी पर स्पोर्ट्स 18 चैनल पर लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा।

IND W vs AUS W 2nd ODI Squads: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टीम फुल स्क्वाड
भारतीय महिला टीम: यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), शैफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, अमनजोत कौर, स्नेह राणा, पूजा वस्त्राकर, रेणुका ठाकुर सिंह, सैका इशाक, स्मृति मंधाना, हरलीन देयोल। श्रेयंका पाटिल, मन्नत कश्यप, तितास साधु।

ऑस्ट्रेलिया महिला टीम: फोएबे लिचफील्ड, एलिसा हीली (विकेटकीपर/कप्तान), एलिसे पेरी, बेथ मूनी, ताहलिया मैकग्राथ, एशले गार्डनर, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वेयरहैम, अलाना किंग, किम गार्थ, मेगन शुट्ट, जेस जोनासेन, हीथर ग्राहम, डार्सी ब्राउन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+