India vs Australia: इंडिया-ऑस्ट्रेलिया मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानें चेन्नई का लेटेस्ट वेदर अपडेट
World Cup 2023, India vs Australia, 5th Match: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप को लेकर भारतीय फैंस का इंतजार खत्म हो चुका है, क्योंकि रविवार, आठ अक्टूबर को टीम इंडिया अपने शुरुआती मैच में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ने के लिए तैयार है। टूर्नामेंट में अब तक चार मैच हो चुके हैं और अच्छी बात ये रही है कि बारिश ने किसी भी मैच में खलल नहीं डाला है, लेकिन क्या ये सिलसिला आज भी जारी रहेगा, आइए जानते हैं चेन्नई में कैसा रहेगा आज मौसम का मिजाज।
चेन्नई में कैसा रहेगा आज का मौसम
चेन्नई में अक्टूबर के अंत से लेकर दिसंबर तक मानसून रहता है, वहां पिछले सप्ताह काफी बारिश हुई है। एक्यूवेदर के अनुसार, रविवार को मैच शुरू होने के समय यानी दोपहर 2 बजे के करीब वर्षा की 12 प्रतिशत संभावना है। जैसे-जैसे दिन चढ़ता है, बारिश की संभावना 8 प्रतिशत तक कम हो जाती है, जिससे पता चलता है कि पूरे दिन आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और सूरज बीच-बीच में निकलता रहेगा।

इस पूरे हफ़्ते शहर में बारिश होती रही है और मैच की पूर्व संध्या पर भी बारिश हुई थी। रविवार को भी रुक-रुक कर बारिश हो सकती है, लेकिन ज्यादा खतरनाक कुछ भी नहीं है क्योंकि पूरे 100 ओवरों का मुकाबला होने की संभावना है। चेन्नई का तापमान अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री के आसपास रहने वाला है।
इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया फुल स्क्वाड
ऑस्ट्रेलिया टीम: डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड, सीन एबॉट, ट्रैविस हेड, मार्कस स्टोइनिस , जोश इंग्लिस
भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, सूर्यकुमार यादव, शार्दुल ठाकुर, शुभमन गिल












Click it and Unblock the Notifications