IND vs AUS: 'मैं होता तो पक्का आउट दे देता', लाइव मैच में अंपायर नितिन मेनन पर भड़के कोहली
India vs Australia 4th Test, Virat Kohli: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अंपायर नितिन मेनन अपनी खराब अंपायरिंग के कारण आलोचकों के निशाने पर रहे हैं। इस सीरीज में उन्होंने कई खराब फैसले लिए हैं।

India vs Australia 4th Test, Virat Kohli: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में विराट कोहली ने बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया है। इस सीरीज में दिल्ली में खेले गए दूसरे टेस्ट में कोहली अर्धशतक के करीब आकर उसे पूरा करने से चूक गए थे। विराट कोहली और अंपायर नितिन मेनन के बीच विवाद का नाता पुराना रहा है। चौथे टेस्ट के पांचवें दिन भी विराट कोहली को नितिन मेनन पर तंज कसते हुए पाया गया।
'मैं होता तो पक्का आउट देता'
अहमदाबाद टेस्ट में भारतीय टीम के पास मैच जीतने का एक ही तरीका था। भारतीय गेंदबाजों को जल्द से जल्द विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को ऑल आउट करना था। लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। टेस्ट में पांचवें दिन चायकाल तक ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट खोकर 158 रन बना लिए हैं। यह मैच ड्रॉ की ओर बढ़ चला है। इस बीच विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
नितिन मेनन पर साधा निशाना
ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में नितिन मेनन ने ट्रेविस हेड को लेकर हुई जोरदार अपील को नकार दिया। रिव्यू लेने पर फैसला अंपायर कॉल्स के पक्ष में आया। इस बीच कोहली की आवाज स्टंप माइक में सुनाई दी। जिसमें वह कहते पाए गए कि मैं होता तो पक्का आउट था। इस घटना का वीडियो देखने से साफ पता चलता है कि कोहली ने अंपायर पर अपनी भड़ास निकाली है। फैंस भी इस पर लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
कोहली के फैसले पर मचा था बवाल
विराट कोहली छह साल के इंतजार के बाद अपने घरेलू मैदान दिल्ली में खेलने उतरे थे। कोहली ने 84 गेंदों पर 44 रन बना लिए थे, रैंक-टर्नर पिच पर कोहली ने अपनी आंखें जमा ली थी। लेकिन मैथ्यू कुह्नमैन की गेंद पर अंपायर नितिन मेनन ने उन्हें आउट करार दे दिया। हालांकि, इस फैसले के लिए अंपायर की जमकर आलोचनाएं भी की गई थी। क्योंकि गेंद बल्ले और पैड के काफी करीब लग रही थी। डीआरएस लेने पर अंपायर कॉल होने के कारण कोहली को वापस पवेलियन लौटना पड़ा था।
पहले भी हो चुका है वीडियो वायरल
इससे पहले भारत इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रहा था। चौथे दिन, विराट कोहली ने देखा कि इंग्लैंड के बल्लेबाज विकेट के बीच से भाग रहे थे और अंपायर नितिन मेनन को उसी के बारे में बताया। तब कोहली का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह अंपायर से कहते नजर आते हैं कि ओय, मेनन (नितिन मेनन), सीधे रन भी बीच में भाग रहा है यार।












Click it and Unblock the Notifications