IND vs AUS: स्टोइनिस और कोहली के बीच लाइव मैच में लड़ाई! कभी दोनों में खूब थी दोस्ती यारी
Virat Kohli, Marcus Stoinis fight: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे वनडे के दौरान मैदान पर काफी तनाव देखने को मिला। दोनों देशों के खिलाड़ी मुकाबले को जीतने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे थे।

Virat Kohli, Marcus Stoinis fight: भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में 21 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही भारतीय टीम सीरीज भी गंवा बैठी। इससे पहले साल 2019 में ऑस्ट्रेलिया से भारत अपने सरजमीं पर वनडे सीरीज हारा था। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 2-1 से जीत हासिल करने के बाद भारत के लिए वनडे का समापन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। इस साल वनडे वर्ल्ड कप भी भारत में खेला जाएगा, ऐसे में भारत के लिए यह और बड़ी बन जाती है।
भारतीय बल्लेबाजों ने फिर किया निराश
सीरीज का पहला मुकाबला जीतने के बाद भारत लगातार दो मुकाबले गंवा चुका है। भारत के बल्लेबाजों ने दूसरे और तीसरे वनडे में अपनी बल्लेबाजी से फैंस को खासा निराश किया है। 270 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 248 रनों पर ऑल आउट हो गई। भारत की तरफ से सबसे अधिक 54 रनों की पारी विराट कोहली ने खेलने का काम किया। कोहली के अलावा हार्दिक पंड्या के बल्ले से 40 रन निकले।
स्टोइनिस और कोहली में भिड़ंत
ऑस्ट्रेलिया के मार्कस स्टोइनिस और भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली के बीच मैदान पर झड़प देखने को मिली। भारतीय पारी के 21वें ओवर में स्टोइनिस गेंदबाजी करने आए और कोहली से भिड़ गए। रन लेने के दौरान कोहली और स्टोइनिस एक-दूसरे से टकरा गए। देखने पर पता चलता है कि स्टोइनिस जानबूझकर कोहली से टकराए थे। इसके बाद वह दूसरी तरफ देखने लगे। कोहली ने उन्हें घूरकर देखा। दोनों के बीच कोल्ड वॉर देखने को मिली। सोशल मीडिया पर इन दोनों की तस्वीरें खूब वायरल हो रही है।
कभी स्टोइनिस से था गहरा याराना
विराट कोहली और मार्क्स स्टोइनिस आईपीएल में एक ही टीम आरसीबी के लिए खेल चुके हैं। उस दौरान कई बार किंग कोहली स्टोइनिस की तारीफ कर चुके थे। दोनों को मस्ती मजाक और पार्टी करते हुए भी देखा जा चुका है। मार्कस स्टोइनिस आरसीबी की टीम से साल 2019 में खेल चुके हैं। इस दौरान कोहली टीम के कप्तान थे और उनकी कप्तानी में खेलने पर उन्होंने खुशी जाहिर की थी। लेकिन फिलहाल आईपीएल में स्टोइनिस लखनऊ सुपर जाएंट्स टीम का हिस्सा हैं। वह इस सीजन भी लखनऊ के लिए खेलते नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications