'अश्विन तोप है...', मैच से पहले ही डरा ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज, कहा- रन बनाना होगा मुश्किल
India vs Australia 1st Test Usman Khawaja: ऑस्ट्रेलिया की कोशिश भारत में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीतने की होगी। इस सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जमकर पसीना बहा रहे हैं।

India vs Australia 1st Test Usman Khawaja: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज से पहले माइंड गेम शुरू हो चुका है। ऑस्ट्रेलियाई टीम के कई खिलाड़ी लगातार भारतीय खिलाड़ी और यहां कि पिचों को लेकर बयानबाजी कर रहे हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का पहला मुकाबला 9 फरवरी से नागपुर में खेला जाएगा। इस मैच से पहले अब ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने एक बड़ा बयान दिया है।

रविचंद्रन अश्विन को खेलना होगा मुश्किल
बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम के ओपनिंग बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने अश्विन को लेकर बड़ा बयान दिया है। सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड को दिए इंटरव्यू में उन्होंने अश्विन को लेकर कहा कि वह एक चालाक गेंदबाज है। वह परिस्थितियों के हिसाब से अपनी गेंदबाजी में बदलाव करना जानते हैं। वह पिच का काफी अच्छी तरह से उपयोग करते हैं। ऐसे में उनके खिलाफ रन बनाना आसान नहीं होगा।

ख्वाजा ने कहा- अश्विन सबसे बड़ा खतरा
उस्मान ख्वाजा के मुताबिक ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के लिए अश्विन सबसे बड़ा खतरा होंगे। ख्वाजा ने कहा ,'अश्विन तोप है। वह अपनी गेंदबाजी और पिच का संतुलन बनाने में माहिर हैं। भारत में टेस्ट मैच खेलने के दौरान पिच में काफी ज्यादा टर्न देखने को मिलता है। ऐसे में हमारी टीम के लिए सबसे बड़ा खतरा अश्विन ही साबित हो सकते हैं। अश्विन की गेंदों को लगातार खेलना किसी चुनौती से कम नहीं होगा।

पिछले हार का बदला लेना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पिछली बार उन्हीं के घर में टेस्ट सीरीज में मात दी थी। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया की कोशिश भारत को हराकर पुराना हिसाब चुकता करने की होगी। ऑस्ट्रेलियाई टीम आखिरी बार 2016-17 में चार टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारत आई थी और उन्हें 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था। ऑस्ट्रेलिया ने साल 2004 में भारत के खिलाफ भारत में अपना आखिरी टेस्ट सीरीज जीता था। इसके बाद से टीम को सिर्फ निराशा ही हाथ लगी है। यही वजह है कि उस्मान ख्वाजा ने बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले ही भारतीय खिलाड़ियों के साथ माइंड गेम खेलना शुरू कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications