IND vs AUS: 'टेस्ट में कोहली की सेंचुरी देखने के लिए आंखें तरस गई है', विराट ने फिर तोड़ा फैंस का दिल
India vs Australia 3rd Test, Virat Kohli: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय बल्लेबाजी एक बार फिर लड़खड़ाती दिखाई पड़ रही है।

India vs Australia 3rd Test, Virat Kohli: भारत ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी को 197 रन पर रोक कर तीसरे टेस्ट में वापसी की। भारतीय गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया के छह बल्लेबाजों को 11 रनों के भीतर ऑल आउट कर दिया। इसके बाद भारत के पास दूसरी पारी में बड़ा स्कोर बनाने का शानदार मौका था। लेकिन टीम के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज एक बार फिर फ्लॉप रहे। कप्तान रोहित शर्मा और युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल टीम को एक अच्छी शुरुआत देने में नाकाम रहे।
विराट कोहली ने किया फैंस को निराश
पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के बल्ले से दूसरी पारी में बड़े स्कोर की उम्मीद थी। शुरुआती दो टेस्ट में फ्लॉप रहने वाले कोहली तीसरे मैच में भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। एक बार फिर विराट कोहली को स्पिनर ने अपना शिकार बनाया। विराट कोहली 13 रन बनाकर युवा स्पिनर मैथ्यू कुह्नेमैन की गेंद पर एल्बीडब्ल्यू आउट हो गए। हलांकि, कोहली ने रिव्यू लिया, लेकिन अंपायर कॉल्स होने के कारण उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा।
फैंस जाहिर कर रहे हैं नाराजगी
विराट कोहली के बल्ले से लंबे समय से टेस्ट में कोई बड़ी पारी नहीं आई है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंदौर टेस्ट में विराट कोहली के पास बड़ा स्कोर बनाकर टीम को अच्छी पोजिशन पर पहुंचाने का शानदार मौका था। लेकिन कोहली ऐसा करने से चूक गए। कोहली के आउट होने के बाद सोशल मीडिया पर लगातार उन्हें लेकर ट्वीट किए जा रहे हैं। एक फैन ने लिखा कि अब तो आंखें तरस गई है टेस्ट में कोहली के बल्ले से शतक देखने के लिए।












Click it and Unblock the Notifications