VIDEO: जीत के बाद दिखा कोच राहुल द्रविड़ का जोश, कप्तान रोहित ने जडेजा को लगाया गले और फिर...

India vs Australia, 2nd Test Day 3 Highlights: नागपुर के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने दिल्ली में भी अपना दम दिखाया। सीरीज के दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराया।

India vs Australia

India vs Australia, 2nd Test Day 3 Highlights: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला भारत ने शानदार तरीके से अपने नाम किया। गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन के बाद भारतीय बल्लेबाजों ने काम को पूरा किया। भारत ने दूसरे टेस्ट को छह विकेट से जीतने के साथ ही सरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की टीम 113 रन पर सिमट गई, जिसके बाद भारत ने आसानी से इस मुकाबले को अपने नाम किया।

भारत के लिए आसान नहीं रहा है सफर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन के खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलियाई टीम मुकाबले में आगे नजर आ रही थी। ऑस्ट्रेलिया ने एक विकेट खोकर 61 रन बना लिए थे। ऐसा लग रहा था कि चौथी पारी में भारत के सामने बड़ा लक्ष्य होगा और ऑस्ट्रेलिया मैच को जीतकर सीरीज बराबरी पर ले आएगी। लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने पहले सेशन में ही ऑस्ट्रेलिया को ऑल आउट कर दिया। ऑस्ट्रेलिया ने 18.2 ओवर खेलकर तीसरे दिन सिर्फ 52 रन बना सकी। इस दौरान टीम ने अपने 9 विकेट गंवा दिए।

जीत के बाद कप्तान और कोच का ऐसा था रिएक्शन

चेतेश्वर पुजारा ने मर्फी की गेंद पर चौका लगाकर भारत को जीत दिलाई। पुजारा 31 और भारत 23 रन बनाकर नाबाद रहे। पुजारा के विनिंग शॉट लगाते ही ड्रेसिंग रूम में मौजूद कोच राहुल द्रविड़ अपने भावनाओं पर काबू नहीं रख पाये। जीत के साथ ही वह दोनों हाथों को जोश में ऊपर लेकर आये और तालियां बजाकर भारत को जीत की बधाई दी। बीसीसीआई ने इस वीडियो को अपने ऑफिश्यली ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।

रोहित शर्मा ने लगाया रवींद्र जडेजा को गले

वहीं जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने मैच के हीरो रवींद्र जडेजा को गले लगाया। रवींद्र जडेजा को 10 विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। जडेजा ने पहली पारी में तीन और दूसरी पारी में सात विकेट झटकने का काम किया। मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 263 रन बनाए। उस्मान ख्वाजा और पीटर हैंड्सकॉम्ब ने पहली पारी में अर्धशतक लगाया। भारत के लिए शमी ने चार और अश्विन-जडेजा ने तीन-तीन विकेट लिए। भारत ने अक्षर पटेल के 74 रनों की मदद से पहली पारी को 262 रनों पर खत्म किया। इसके बाद दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 113 रन बनाए। जिसके बाद भारत ने आसानी के साथ 115 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+