सुपर 8 में ऑस्ट्रेलिया से होगा भारत का सामना, जानिए कब और कहां खेला जाएगा मुकाबला
India Vs Australia, T20 WC 2024 Super 8: भारतीय टीम ने यूएसए के खिलाफ जीत दर्ज कर सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। सुपर 8 में चार टीमों की जगह पक्की हो चुकी है।जिसमें भारत के अलावा साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज की टीम शामिल है। वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले को जीतकर सुपर 8 के लिए क्वालीफाई किया है।
भारत के पास बदला लेने का मौका
वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम आमने-सामने थी। इस मुकाबले में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में भारत के पास ऑस्ट्रेलिया से हिसाब बराबर करने का मौका होगा। टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाला अगला मुकाबला तय हो गया है।

जानिए कब और कहां होगा मैच
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 24 जून को सेंट लूसिया के मैदान पर सुपर 8 का मुकाबला खेला जाएगा। यह सुपर 8 का तीसरा और आखिरी मुकाबला होगा। इससे पहले इन दोनों ही टीमों को दो और मैच खेलने होंगे। जिसको लेकर अभी टीमों का तय होना बाकी है। भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही टी-20 वर्ल्ड कप जीतने की बड़ी दावेदार मानी जा रही है। ऐसे में इन दोनों ही टीमों के बीच होने वाला यह मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है।
T20 वर्ल्ड कप 2024 अब तक बेहद रोमांचक रहा है ग्रुप स्टेज में ही कई छोटी टीमों ने बड़ी टीमों को पटकनी दी है जिसकी वजह से T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार पाकिस्तान की टीम सुपरहिट के लिए क्वालीफाई करने से चूक सकती है इसके अलावा इंग्लैंड और न्यूजीलैंड पर भी T20 वर्ल्ड कप से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications