IND vs AUS: भारत ने लिया वर्ल्ड कप फाइनल में हार का बदला, टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया को रौंदा

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के सुपर आठ चरण में टीम इंडिया ने धमाका कर दिया। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराते हुए वर्ल्ड कप से लगभग बाहर कर दिया। अब बांग्लादेश और अफगानिस्तान का मैच अहम हो गया है।

टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। टीम इंडिया की शुरुआत रही। विराट कोहली अपना खाता खोले बिना आउट होकर चलते बने। उनको हेजलवुड ने टिम डेविड के हाथों कैच कराया और बाद में एक तूफ़ान देखने को मिला।

rohit sharma

रोहित शर्मा ने तीसरे ओवर में मिचेल स्टार्क को आड़े हाथों लेते हुए टीन धांसू छक्के जमाए। उन्होंने स्टार्क के इस ओवर में 29 रन जड़े। इसके बाद उनका बल्ला लगातार चला। वह 19 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी करने में सफल रहे। रोहित शर्मा फिफ्टी जड़ने के बाद खेलते चले गए।

दूसरे छोर पर ऋषभ पन्त का विकेट गिरा, वह 15 रन बनाकर आउट हो गए। रोहित के पास शतक जड़कर इतिहास रचने का एक पूरा मौका था लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। वह 41 गेंदों में 92 रन बनाकर आउट हुए। तब तक वह 8 छक्के और 7 छक्के जमा चुके थे।

उधर सूर्यकुमार यादव ने भी नजरें जमा ली, हालांकि वह अपनी धाकड़ शुरुआत को आगे तक लेकर नहीं जा पाए और 16 गेंदों में 31 रन बनाकर आउट हो गए। यहाँ से हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे ने मोर्चा संभाल लिया। दुबे ने 28 रन बनाए। पांड्या ने तबाही मचाई और 17 गेंदों में नाबाद 27 रन बनाकर भारत को 5 विकेट पर 205 तक पहुंचा दिया।

जवाबी पारी में खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया की खराब शुरुआत रही। डेविड वॉर्नर 6 रन पर अर्शदीप का शिकार बन गए। यहाँ से मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड ने मोर्चा संभाल लिया। दोनों स्कोर 87 तक लेकर गए। इस बीच मार्श को कुलदीप यादव की गेंद पर अक्षर पटेल ने एक हाथ से कैच कर वापस भेज दिया। वह 37 रन बनाकर आउट हुए।

हेड धांसू अंदाज में खेलते हुए फिफ्टी जड़ने के सफल रहे। मैक्सवेल कुछ अच्छे शॉट खेलने के बाद 20 पर कुलदीप यादव का शिकार बने। मार्कस स्टोइनिस 2 रन बनाकर अक्षर पटेल का शिकार बन गए। हेड तेजी से रन बनाते चले गए लेकिन उनको बुमराह ने 76 पर आउट कर दिया। उनके बाद मैथ्यू वेड 1 रन बनाकर चलते बने।

अंतिम ओवर में ऑस्ट्रेलिया को 29 रनों की दरकार थी और कमिंस के साथ स्टार्क क्रीज पर थे। कंगारू ये रन नहीं बना पाए और टीम इंडिया ने मुकाबला जीतकर वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में हार का बदला ले लिया। ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट पर 181 रन बनाए, अर्शदीप को 3 और कुलदीप को 2 विकेट मिले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+