WTC final 2023: भारतीय टीम में हो सकते हैं बड़े बदलाव, हार के बाद कप्तान रोहित से मिले संकेत
WTC Final in 2023, Rohit Sharma: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में मिली हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने भारतीय टीम को लेकर कुछ जरूरी बातों का जिक्र किया।
AUS vs IND, Final, ICC World Test Championship Final 2023: भारतीय टीम एक बार फिर आईसीसी ट्रॉफी के बेहद करीब आकर उसे हासिल करने से चूक गई। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत को 209 रन से हार का सामना करना पड़ा है। पिछले कुछ समय से भारतीय टीम टेस्ट में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करती आ रही है।
टीम की आलोचना: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की हार में रोहित शर्मा की खराब कप्तानी को जिम्मेदार माना जा रहा है। इसके अलावा भारतीय टीम के 9 से 10 खिलाड़ी अभी आईपीएल खेलकर आए थे। जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम में कैमरुन ग्रीन और डेविड वॉर्नर बस दो ही ऐसे खिलाड़ी थे जो आईपीएल का हिस्सा रहे थे। भारतीय खिलाड़ी टेस्ट की सिचुएशन में खुद को ढाल नहीं सकें।

रोहित ने जताई नाराजगी: रोहित शर्मा ने हार के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यह हार दिल तोड़ने वाला था। बहुत सारी चीजें हमारी उम्मीदों के विपरित रही। उन्होंने फाइनल में सिर्फ एक मैच होने पर भी सवाल खड़े किए। रोहित के मुताबिक फाइनल में एक मैच नहीं बल्कि एक सीरीज का आय़ोजन किया जाना है। जिसमें कम से कम तीन मैच खेले जाने चाहिए।
रोहित ने दिए बदलाव के संकेत: अगले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए रोहित ने कहा कि टीम में युवा खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है। घरेलू टूर्नामेंट में कई खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। बस उन्हें परख कर तैयार करने की जरूरत है। रोहित ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हम इस बारे में चर्चाएं करने वाले हैं और टीम संयोजन पर हमारा ध्यान रहेगा।
जगह को लेकर कही यह बात: अपनी बात को आगे जारी रखते हुए रोहित ने कहा कि हम देखेंगे कि अगला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल कहां खेला जा रहा है, हम कहां खेलते हैं; इसके आधार पर हम तय करेंगे कि हमें किस तरह के खिलाड़ियों को तैयार करना चाहिए। रोहित के इस बयान से साफ है कि आने वाले समय में टेस्ट टीम से कुछ खिलाड़ियों की छुट्टी हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications