LIVE मैच में रोहित ने पिया सिराज का जूठा पानी, फैंस कर रहे हैं 'हिटमैन' को सलाम
India vs Australia 1st Test Nagpur: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टेस्ट मैच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान की है।

India vs Australia 1st Test Nagpur: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय गेंदबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया है। टॉस हाकर पहले गेंदबाजी करने उतरे भारतीय गेंदबाजों ने शुरू से ही ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा। डेविड वॉर्नर और उस्मान ख्वाजा की जोड़ी टीम को अच्छी शुरुआत देने में नाकाम रहे। दोनों ही बल्लेबाज एक-एक रन बनाकर आउट हो गए। मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी ने शुरुआत में ही इन दोनों बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया।

रोहित शर्मा का वीडियो वायरल
नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में होने वाले पहले टेस्ट मैच का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में कप्तान रोहित शर्मा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का जूठा पानी पीते हुए दिखाई दे रहे हैं। रोहित शर्मा का यह वीडियो फैंस को पसंद आ रहा है। वह लगातार कप्तान रोहित की तारीफ कर रहे हैं। ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान जयदेव उनादकट पानी की बोतल लेकर मैदान के अंदर आए।

सिराज के हाथ से लिया पानी का बोतल
मोहम्मद सिराज जिस बोतल से पानी पी रहे थे, रोहित शर्मा ने भी उसी बोतल से पानी पिया। रोहित -सिराज के बीच इस प्यार को देखकर फैंस काफी खुश हैं। मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया के इस फैसले को भारतीय गेंदबाजों ने अपनी शानदार गेंदबाजी से गलत साबित कर दिया। ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम सिर्फ 177 रन ही बना सकी।

177 के स्कोर पर ऑल आउट हुई ऑस्ट्रेलिया
इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही। टीम ने सिर्फ दो के स्कोर पर अपने दोनों सलामी बल्लेबाज का विकेट गंवा दिया था। इसके बाद मार्नस लाबुशेन ने स्टीव स्मिथ के साथ मिलकर टीम को संभालने का काम किया। दोनों बल्लेबाजों के बीच 82 रनों की साझेदारी हुई। लेकिन इस साझेदारी को रवींद्र जडेजा ने तोड़ने का काम किया। जडेजा ने मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ दोनों को आउट किया। भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने सबसे अधिक पांच विकेट अपने नाम किया।












Click it and Unblock the Notifications