IND vs AUS: विकेट ना मिलने से परेशान रवींद्र जडेजा खुद बन गए अंपायर, फिर बल्लेबाज को दे दिया OUT
India vs Australia 4th Test, Day 2: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट में भारतीय टीम के गेंदबाजों को आसानी से विकेट नहीं मिले हैं। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने पहली पारी में काफी संभलकर बल्लेबाजी की है।

India vs Australia 4th Test, Day 2: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे और आखिरी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दूसरे दिन लंच तक अपनी पहली पारी में कोई विकेट नहीं गंवाया था। भारतीय गेंदबाजों को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विकेट हासिल करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। भारतीय तेज गेंदबाज और स्पिनर्स दोनों ही टीम को जल्दी-जल्दी विकेट दिलाने में नाकाम रहे।
180 रन बनाकर आउट हुए ख्वाजा
भारतीय गेंदबाजों को सबसे ज्यादा परेशान उस्मान ख्वाजा ने किया। ख्वाजा ने एक छोर से ऑस्ट्रेलियाई पारी को लंबे समय तक संभालने का काम किया। अक्षर पटेल ने उस्मान ख्वाजा को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। ख्वाजा दोहरा शतक बनाने से चूक गए। लेकिन वह टीम को एक बड़े स्कोर तक पहुंचाने में सफल रहे। ख्वाजा 422 गेंदों में 180 रन बनाकर आउट हुए।
रवींद्र जडेजा ने लिए मजे
भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जडेजा मस्ती के मूड में दिखाई दे रहे हैं। आर अश्विन की गेंद पर विकेटकीपर केएस भरत ने एलबीडब्ल्यू की अपील की। कैमरुन ग्रीन को लेकर अश्विन और भरत ने जोरदार अपील की। अंपायर ने इस अपील को पूरी तरह से नकार दिया। जिसके बाद गली में खड़े जडेजा खुद अंपायर बन गए और बल्लेबाज को आउट करार दे दिया। सोशल मीडिया पर जडेजा का यह वीडियो फैंस खासा पसंद कर रहे हैं।
450 के पार पहुंचा ऑस्ट्रेलिया
भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने चौथे टेस्ट में मजबूत नींव रख दी है। ऑस्ट्रेलिया की ओर से पहले विकेट के लिए ट्रेविस हेड और उस्मान ख्वाजा ने 61 रन जोड़े। 170 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद उस्मान ख्वाजा और कैमरून ग्रीन ने दो सौ से अधिक रनों की साझेदारी निभाई। दोनों ही बल्लेबाजों ने शतक जड़ने का काम किया। ग्रीन 170 गेंदों में 114 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद रविचंद्रन अश्विन ने मिचेल स्टार्क को शॉर्ट लेग पर श्रेयस अय्यर के हाथों कैच आउट कराया। एलेक्स कैरी बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए।












Click it and Unblock the Notifications