IND vs AUS: 14 मैचों में 247 रन, तीन बार जीरो पर आउट, श्रेयस अय्यर के फ्लॉप शो पर फूटा फैंस का गुस्सा

India vs Australia, 4th T20I: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टी-20 मैच में भारतीय टीम के मिडल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की टीम में वापसी हुई है। श्रेयस अय्यर से भारत को इस अहम मुकाबले में बड़ी पारी की उम्मीद थी। लेकिन अय्यर ने बल्ले से निराशाजनक प्रदर्शन किया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस टी-20 मैच में श्रेयस अय्यर 8 रन बनाकर कैच आउट हो गए। श्रेयस अय्यर बहुत खराब शॉट खेल कर पवेलियन लौटे।

टी-20 में नहीं चला है बल्ला: वनडे वर्ल्ड कप के लगातार दो मुकाबले में शतक जड़ने वाले श्रेयस अय्यर टी-20 फॉर्मेट में फ्लॉप रहे हैं। श्रेयस अय्यर पिछले 14 टी-20 मैचों में महज 247 रन ही बना सके हैं। इस दौरान उनकी बल्लेबाजी औसत 17.6 का रहा है। श्रेयस की खराब बल्लेबाजी की आलोचना क्रिकेट फैंस सोशल मीडिया पर जमकर कर रहे हैं। अय्यर जिस तरीके से शॉट खेल कर आउट हुए उससे फैंस निराश हैं।

India vs Australia 1

अय्यर पर बन रहे मीम्स: कुछ फैंस श्रेयस की तुलना सूर्यकुमार यादव से कर रहे हैं। फैंस की मानें तो सूर्यकुमार यादव जिस तरीके से वनडे में अब तक सफल नहीं हो सके हैं। वैसे ही श्रेयस अय्यर टी-20 में अपनी जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। वनडे में टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले श्रेयस का टी-20 प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। अय्यर आखिरी मुकाबले में बड़ी पारी खेलने की कोशिश करेंगे।

पिछली 14 पारियों में अय्यर रहे फ्लॉप

36(27)
45(35)
14(11)
4(2)
0(1)
28(23)
0(4)
10(11)
24(27)
64(40)
1(4)
13(9)
0(1)
8(7)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+