ICC के टॉप-2 टेस्ट बल्लेबाजों को अश्विन ने एक ही ओवर में किया OUT, दिल्ली में दिल तोड़ भेजा पवेलियन

India vs Australia Latest Score, 2nd Test, Day 1: ऑस्ट्रेलिया ने अच्छी शुरुआत के बाद लगातार अपने तीन विकेट गंवा दिए हैं। दिल्ली की पिच पर अश्विन कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं।

India vs Australia

India vs Australia Latest Score, 2nd Test, Day 1: भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट में टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। डेविड वॉर्नर और उस्मान ख्वाजा की सलामी जोड़ी ने संभलकर खेलते हुए टीम को एक अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ही बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी निभाई। इस सीरीज में पहली बार ऑस्ट्रेलिया की सलामी जोड़ी ने अर्धशतकीय साझेदारी करते हुए टीम को ठोस शुरुआत दिलाने की कोशिश की।

अश्विन एक ही ओवर में झटके दो विकेट

अश्विन एक ही ओवर में झटके दो विकेट

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया ने शुरुआत नागपुर से बेहतर की। टीम ने पहले विकेट के लिए 50 रन जोड़ने में कामयाबी हासिल की। लेकिन इसके बाद टीम ने लगातार अपने तीन खिलाड़ियों का विकेट गंवा दिया। दिल्ली में भी स्पिन गेंदबाजों ने अपना कमाल जारी रखा है। अश्विन ने एक ही ओवक में ऑस्ट्रेलिया के दो बड़े बल्लेबाजों का विकेट झटकने का काम किया। मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ को आउट कर अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका दिया।

लड़खड़ाई ऑस्ट्रेलियाई पारी

लड़खड़ाई ऑस्ट्रेलियाई पारी

अच्छी शुरुआत के बाद ऑस्ट्रेलियाई पारी लड़खड़ाती हुई नजर आ रही है। 50 रन के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका लगा है। मोहम्मद शमी ने डेविड वॉर्नर को 15 रन के स्कोर पर विकेटकीपर श्रीकर भरत के हाथों कैच कराया। वॉर्नर एक बार फिर बल्ले से फ्लॉप रहे। वहीं आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक और दो पर रहने वाले मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ को अश्विन ने पवेलियन भेजने का काम किया।

मार्नस लाबुशेन और स्मिथ रहे फ्लॉप

मार्नस लाबुशेन और स्मिथ रहे फ्लॉप

ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका मार्नस लाबुशेन के रूप में लगा। मार्नस लाबुशेन 25 गेंद में 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। मार्नस लाबुशेन को भारत ने रिव्यू लेकर एलबीडब्ल्यू आउट कराया। मार्नस लाबुशेन को अंपायर ने नॉट आउट करार दिया था, लेकिन रिव्यू लेने पर वह आउट पाए गए। आउट होने के बाद वह बेहद निराश होकर पवेलियन लौटे। इसके बाद अश्विन ने स्टीव स्मिथ को विकेट के पीछे केएस भरत के हाथों कैच कराया।

जानें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

जानें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारतः रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।

ऑस्ट्रेलियाः डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, पीटर हैंड्सकॉम्ब, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), टॉड मर्फी, नाथन लियोन, मैथ्यू कुहेमान।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+