IND vs AFG: कोहली अपने घरेलू मैदान पर खेलेंगे, बेंगलुरु में टीम इंडिया का जोरदार स्वागत
India vs Afghanistan: अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के दो मैचों में जीत के साथ टीम इंडिया ने सीरीज पर भी कब्जा जमा लिया है। भारतीय टीम अब तीसरा मैच बुधवार को खेलेगी। इस मैच में जीत के साथ भारतीय टीम क्लीन स्वीप करने का प्रयास करेगी। भारतीय टीम बेंगलुरु पहुँच गई।
बेंगलुरु पहुंचने के बाद टीम होटल में खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है। भारतीय टीम के खिलाड़ियों का यह वीडियो एयरपोर्ट से लेकर होटल तक के सफर के रूप में दिखाया गया है। बेंगलुरु में कोहली के काफी फैन्स हैं।

विराट कोहली आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हैं। शुरुआत से ही वह इस टीम के साथ जुड़े हैं। ऐसे में उनका वहां एक अलग ही रुतबा है। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलने का काफी लम्बा अनुभव विराट कोहली के पास है।
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा अंतिम मैच में रन बनाना चाहेंगे। वह अब तक खेले गए दो मैचों में खाता भी नहीं खोल पाए हैं। पहले मैच में रोहित रन आउट हुए थे और दूसरे मुकाबले में गोल्डन डक पर आउट हो गए थे। बेंगलुरु के छोटे मैदान पर रनों की बरसात देखने को मिल सकती है। टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बदलाव के भी आसार हैं।
भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, कुलदीप यादव , आवेश खान












Click it and Unblock the Notifications