IND vs AUS: 'मुझे नहीं लगता कि IPL से कोई भी खिलाड़ी ब्रेक लेगा', जानिए रोहित शर्मा ने ऐसा क्यों कहा

Rohit Sharma On IPL 2023: आईपीएल 2023 का आगाज 31 मार्च से होने जा रहा है। इस सीजन एक बार फिर दस टीमों के बीच ट्रॉफी के लिए लड़ाई देखने को मिलेगी।

Rohit Sharma

Rohit Sharma On IPL 2023: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम को वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है। पहले मैच में जीत हासिल करने के बाद भारत को दूसरे और तीसरे मैच में हार झेलना पड़ा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने एक बार फिर निराश किया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिले लक्ष्य को पाने में भारत के बल्लेबाज नाकाम रहे। इस हार से भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भी बेहद निराश नजर आए।

आईपीएल ब्रेक को लेकर रोहित ने क्या कहा

इस साल भारत में वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन होना है। ऐसे में क्रिकेट के कई दिग्गजों ने भारत के सीनियर खिलाड़ियों को आईपीएल में शामिल नहीं होने की नसीहत दी थी। कुछ क्रिकेट एक्सपर्ट्स ने रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे बड़े प्लेयर्स को आईपीएल के दौरान कम से कम मैच में हिस्सा लेने की सलाह दी थी। आईपीएल से ब्रेक लेने को लेकर अब कप्तान रोहित शर्मा ने बड़ा बयान दिया है।

फ्रेंचाइजी पर निर्भर करता है सबकुछ

रोहित शर्मा ने आईपीएल से ब्रेक लेने पर कहा कि मुझे नहीं लगता कि आईपीएल से कोई भी ब्रेक लेगा। क्योंकि यह फैसला खिलाड़ी के हाथ में नहीं है। अब सबकुछ फ्रेंचाइजी पर निर्भर है। वे अब उनके मालिक हैं। हमने टीमों को कुछ संकेत दिए हैं लेकिन आखिरी फैसला फ्रेंचाइजी का ही होगा। लेकिन खिलाड़ियों को अपनी फिटनेस पर खुद ध्यान देना होगा ताकि वह चोटिल ना हो। बता दें कि रोहित आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ से कप्तानी करते नजर आएंगे।

खिलाड़ियों के चोटिल होने से होती है मुश्किल

भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में श्रेयस अय्यर की कमी साफतौर पर खली होगी। अय्यर की जगह सूर्यकुमार यादव को तीनों मैच में मौका दिया गया। लकिन वो तीनों ही मुकाबले में गोल्डन डक का शिकार हो गए। पिछले कुछ समय से श्रेयस अय्यर भारतीय टीम के मिडल ऑर्डर के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज हैं। ऐसे में टीम में उनकी गैर मौजूदगी से खासा प्रभाव पड़ता है। अय्यर के अलाव तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी लंबे समय से चोट के कारण टीम से बाहर ही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+