IND vs AUS: क्या गाबा टेस्ट में बचेगी भारतीय टीम की हार? जानिए चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल
India vs Australia: भारत के खिलाफ गाबा टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम जीत दर्ज करने के लिए पूरा प्रयास कर रही है लेकिन मौसम ने अब तक साथ नहीं दिया। बैटिंग यूनिट और गेंदबाजों ने अपना काम अच्छी तरह किया है। भारतीय टीम ने पहली पारी में टॉप क्रम को जल्दी गंवा दिया।
तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने 51 रनों के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए। केएल राहुल और रोहित शर्मा क्रीज पर थे। भारतीय टीम के पास सबसे बड़ी चुनौती फॉलोऑन बचाने की है। इसके अलावा मैच में पराजय टालने के लिए अच्छी बैटिंग करनी पड़ेगी।

इस बीच मौसम को जानना जरूरी है। सोमवार को बारिश से खेल प्रभावित रहा था और मंगलवार को भी स्थिति कुछ ठीक नहीं है। मंगलवार को बारिश के ज्यादा आसार हैं। 100 फीसदी बरसात की संभावना जताई गई है, ऐसा होने पर ऑस्ट्रेलिया को निराशा होगी।
पहले और तीसरे दिन बारिश ने खलल डाला है और अब चौथे दिन का पूर्वानुमान भी ठीक नहीं होने से टीम इंडिया को राहत मिल सकती है लेकिन वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मैच दूर होता चला जा रहा है। भारतीय टीम को बारिश इस मैच में बचा सकती है।
अगर बारिश नहीं होगी, तो ऑस्ट्रेलिया की टीम टीम इंडिया को जल्दी आउट कर सकती है क्योंकि चार विकेट पहले ही गिरे हुए हैं। भारतीय टीम के ऊपर 200 रनों की लीड हासिल करने पर ऑस्ट्रेलिया के पास फॉलोऑन देने का विकल्प रहेगा और टीम इंडिया को परेशानी हो सकती है।
अगर बचे हुए दोनों दिन बारिश का असर नहीं रहता है, तो भारत की पराजय निश्चित मानी जा सकती है। अगर ऐसा होता है, तो ऑस्ट्रेलिया की टीम पिछड़ने के बाद इस सीरीज में लीड हासिल कर सकती है। दोनों ही टीमों के लिए चौथे दिन का खेल काफी खास है। पहले सेशन का खेल दिलचस्प रहने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications