IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल में बारिश बनेगी विलेन? जानें पिच और वेदर रिपोर्ट
IND vs AUS Final Pitch and Weather: पिछले साल भारत और ऑस्ट्रेलिया की सीनियर टीमों के बीच वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेला गया था। इसमें ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को पराजित करते हुए खिताबी जीत दर्ज कर ली थी। अब एक बार फिर से दोनों टीमों के बीच फाइनल होगा और इस बार मौका अंडर 19 वर्ल्ड कप का है।
भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीकी टीम को 2 विकेट से हराया था। दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया की टीम ने सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 1 विकेट से हरा दिया था। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है। टीम इंडिया छठी बार खिताब हासिल करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

भारत vs ऑस्ट्रेलिया फाइनल, पिच रिपोर्ट
बेनोनी के विलोमोर पार्क में तेज गेंदबाजों के लिए हमेशा मदद देखने को मिली है। गति के साथ उछाल भी इस पिच पर रहता है। दोनों सेमीफाइनल मैचों में यह देखने को मिला है। फाइनल मैच में ज्यादा रन शायद नहीं बनेंगे और यह कम स्कोर वाला मुकाबला हो सकता है। टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय सही माना जा सकता है।
भारत vs ऑस्ट्रेलिया फाइनल, वेदर रिपोर्ट
इस मुकाबले में मौसम को लेकर चिंता वाली बात रहेगी। 40 फीसदी बारिश होने के आसार हैं। मैच के दौरान बारिश बाधा पहुंचा सकती है। अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। बारिश के बाद भी पूरी तरह से मुकाबला खराब नहीं होगा।
भारतीय टीम
अर्शिन कुलकर्णी, आदर्श सिंह, रुद्र मयूर पटेल, सचिन धस, प्रियांशु मोलिया, मुशीर खान, उदय सहारन (कप्तान), अरवेल्ली अवनीश राव, सौम्य कुमार पांडे, मुरुगन अभिषेक, इनेश महाजन, धनुष गौड़ा, आराध्या शुक्ला, राज लिम्बानी, नमन तिवारी।
ऑस्ट्रेलिया टीम
ह्यूग वीबगेन (कप्तान), लाचलान एटकेन, चार्ली एंडरसन, हरकीरत बाजवा, महली बियर्डमैन, टॉम कैंपबेल, हैरी डिक्सन, रयान हिक्स, सैम कोन्स्टास, राफेल मैकमिलन, एडन ओ'कॉनर, हरजस सिंह, टॉम स्ट्राकर, कैलम विडलर, ओली पीक।












Click it and Unblock the Notifications