IND vs AUS Dream 11: ऑस्ट्रेलिया-भारत मैच की ये है सबसे बेस्ट ड्रीम XI टीम, रातोंरात किस्मत बदलने का मौका?

India vs Australia Women Dream11 Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच आज, 9 जनवरी को टी20 सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में भिड़ंत होगी। सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। दोनों टीमों के बीच ये अहम मुकाबला शाम सात बजे से नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस हाई-वोल्टेज मैच से पहले जानते हैं आज की टीम में कौन-कौन से खिलाड़ी गेम चेंजर साबित हो सकते हैं।

पहले मैच में भारत का दबदबा रहा लेकिन दूसरे गेम में उसका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया ने अच्छी वापसी की। इसलिए आज के मैच में जबरदस्त मुकाबला होने की उम्मीद है। भारत ने शुरुआती मैच आठ विकेट के बड़े अंतर से जीता। पिछले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने मेजबान टीम पर सात विकेट से जीत के साथ सीरीज में वापसी की।

Australia Team

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
भारत और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच इस फॉर्मेट में अब तक कुल 33 मैच खेले जा चुके हैं। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ 24 मैच जीते हैं। दूसरी ओर भारत ने आठ मैच जीते हैं, जबकि एक मैच बिना किसी नतीजे के समाप्त हुआ है।

मुंबई में आज के मौसम का हाल
नवी मुंबई में मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 32°C रहेगा। ह्यूमिडिटी का स्तर 53 प्रतिशत रहेगा। इसके अलावा हवा की गति लगभग 10 किमी/घंटा रहेगी।

डीवाई पाटिल स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
डीवाई पाटिल स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी है और गेंदबाजों को भी यहां से कुछ मदद मिलेगी, जबकि बल्लेबाजों को उछाल समझने के लिए पिच पर कुछ समय बिताने की जरूरत है।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग इलेवन
टीम इंडिया: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, पूजा वस्त्राकर, श्रेयंका पाटिल, रेणुका ठाकुर सिंह, तितास साधु।

भारत: एलिसा हीली (कप्तान और विकेटकीपर), बेथ मूनी, ताहलिया मैक्ग्रा, एलिसे पेरी, एशले गार्डनर, फोबे लीचफील्ड, ग्रेस हैरिस, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वेयरहैम, किम गर्थ, मेगन शुट्ट।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच की बेस्ट ड्रीम-11 टीम

  • विकेटकीपर: एलिसा हीली, बेथ मूनी
  • बल्लेबाज: एलिसे पेरी, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, फोएबे लिचफील्ड, शैफाली वर्मा
  • ऑलराउंडर: दीप्ति शर्मा, ताहलिया मैक्ग्रा, पूजा वस्त्राकर
  • गेंदबाज: तितास साधु
  • कप्तान: फोबे लिचफील्ड
  • उपकप्तान: शैफाली वर्मा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+