IND vs AUS: भारतीय दिग्गज राजकोट वनडे से भी बाहर! क्या वर्ल्ड कप तक हो पाएगी टीम में वापसी

india vs australia 3rd odi, Axar Patel ruled out: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला राजकोट के मैदान पर खेला जाएगा। बुधवार 27 सितंबर को होने वाले इस मैच में भारतीय टीम के कई खिलाड़ियों की वापसी हो रही है। विराट कोहली, रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव जैसे खिलाड़ी तीसरे मैच में वापसी कर रहे हैं।

अक्षर पटेल हुए बाहर: वहीं चोट की वजह से ऑस्ट्रेलिया सीरीज के पहले दो मुकाबले से बाहर रहने वाले अक्षर पटेल का टीम में आना मुश्किल दिखाई पड़ रहा है। अक्षर पटेल तीसरे मुकाबले से भी बहार हो चुके हैं। हालांकि, उम्मीद जताई जा रही है कि अक्षर पटेल वर्ल्ड कप के लिए होने वाले प्रेक्टिस मैचों से पहले टीम के साथ जुड़ जाएंगे। अक्षय पटेल वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सा हैं लेकिन उनके चोटिल होने के बाद से ही उनकी जगह को लेकर लगातार चर्चाएं बनी हुई है।

 Axar Patel 1

एशिया कप में चोटिल हुए थे अक्षर: अक्षर पटेल ने अपने ऑलराउंड परफॉर्मेंस के दम पर भारतीय टीम में जगह बनाई है। लेकिन एशिया कप में बांग्लादेश के खिलाफ मैच के दौरान उनके कलाई में चोट आ गई थी जिसके बाद से वह टीम से बाहर चल रहे हैं। क्रिकबज की रिपोर्ट की माने तो अक्षर पटेल प्रैक्टिस मैच से पहले ही भारतीय टीम के साथ जुड़ सकते हैं। भारतीय टीम में अक्षर पटेल की भूमिका बेहद अहम मानी जा रही है।

टीम को स्पिनर की जरूरत: हालांकि कई दिग्गजों का मानना है कि टीम को एक स्पिनर की जरूरत है और ऐसे में अक्षर पटेल की जगह आर अश्विन को टीम में लाने की वकालत की जा रही है। दूसरी तरफ शार्दुल ठाकुर भी भारतीय टीम की कमजोर कड़ी माने जा रहे हैं। कई पूर्व भारतीय क्रिकेटरों का मानना है कि शार्दुल ठाकुर की जगह टीम में एक स्पिनर को ले लेना चाहिए।

चहल नहीं प्लान में शामिल: युजवेंद्र चहल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं थे। ऐसे में वर्ल्ड कप में भी उनकी एंट्री नामुमकिन लग रही है भारत के पास कुलदीप यादव के रूप में एकमात्र स्पिन गेंदबाज मौजूद है। रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल एक ही शैली के गेंदबाज हैं ऐसे में इन दोनों को एक साथ खिलाना टीम के लिए संभव नहीं हो सकेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+