IND vs AUS: कमिंस-वॉर्नर के बिना भी दम दिखाने को तैयार ऑस्ट्रेलिया, इंदौर टेस्ट के लिए दिग्गज ने भरी हुंकार

India vs Australia 3rd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम को कई बड़े झटके लगे हैं। टीम के कई खिलाड़ी वापस अपने देश लौट चुके हैं।

India vs Australia

India vs Australia 3rd Test Peter Handscomb: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भारत का सामना एक मार्च से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट में होगा। इंदौर में होने वाले इस मुकाबले में भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी दिखाई पड़ रहा है। भारतीय स्पिनरों ने नागपुर और दिल्ली में दमदार खेल का प्रदर्शन किया था। भारत जीत के सिलसिले को तीसरे टेस्ट में भी बरकरार रखने की कोशिश करेगी।

कमिंस और वॉर्नर के बिना भी मजबूत ऑस्ट्रेलिया

कमिंस और वॉर्नर के बिना भी मजबूत ऑस्ट्रेलिया

चार मैचों की इस टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो मुकाबले गंवा चुकी ऑस्ट्रेलिया की टीम तीसरे टेस्ट में वापसी करना चाहेगी। ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम से कप्तान पैट कमिंस, डेविड वॉर्नर, जोस हेजलवुड और एश्टन एगर बाहर हो चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए यहां एक अच्छी बात यह भी है कि मिचेल स्टार्क और कैमरून ग्रीन तीसरा टेस्ट खेलने के लिए फिट हैं। लिहाजा इन दोनों खिलाड़ियों से ऑस्ट्रेलिया को खासी उम्मीदें होगी।

भारत के खिलाफ तैयार ऑस्ट्रेलिया

भारत के खिलाफ तैयार ऑस्ट्रेलिया

तीसरे टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम के बल्लेबाज पीटर हैंड्सकॉम्ब ने कुछ बातों का जिक्र किया है। पीटर हैंड्सकॉम्ब ने उम्मीद जताई है कि पैट कमिंस और डेविड वॉर्नर जैसे खिलाड़ियों के बिना भी ऑस्ट्रेलिया भारत को पटखनी दे सकती है। तीसरे टेस्ट मैच से पहले हैंड्सकॉम्ब ने कहा कि इंदौर में भारत के खिलाफ खेलना मुश्किल होगा। लेकिन हम इसके लिए तैयार हैं।

स्टीव स्मिथ टीम की कमान संभालेंगे

स्टीव स्मिथ टीम की कमान संभालेंगे

पैट कमिंस की गैर-मौजूदगी में स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। स्मिथ ने इससे पहले साल 2015 से 2018 के बीच ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी की थी। लिहाजा उनके पास कप्तानी का अच्छा खासा अनुभव है। पीटर हैंड्सकॉम्ब ने कहा कि वॉर्नर और कमिंस विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं और पैट हमारे कप्तान भी हैं, इसलिए यह निश्चित रूप से यह मैच मुश्किल होगा। इन दोनों के नहीं होने से बड़ा नुकसान होने वाला है। लेकिन हमारे पास वह सभी जानकारी है जिसकी हमें जरूरत है। हमारे पास प्रशिक्षण और सुविधाएं हैं जिनकी हमें इंदौर और अहमदाबाद में अच्छा करने के लिए जरूरत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+