Video: वर्ल्ड कप फाइनल की तरह पसरा सन्नाटा, अर्शदीप ने आखिरी ओवर में पलट दी बाजी, बन गए टीम इंडिया के हीरो
India vs Australia, 5th T20I: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई पांच मैचों की टी-20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में भारतीय टीम के युवा और तेज तर्रार गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने कमाल कर दिया। उनकी जितनी तारीफ की जाए कम है। अर्शदीप सिंह के अंतिम ओवर के मास्टरक्लास ने भारत को हारा हुआ मैच जिता दिया।
रविवार को टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच समाप्त हुई सीरीज के पांचवें और अंतिम टी20ई में ऑस्ट्रेलिया के सामने 161 रन का टारगेट था। एक समय ऐसा आया जब उनको आखिरी ओवर में सिर्फ 10 रन की दरकार थी, लेकिन उनके सामने अर्शदीप सिंह दीवार बनकर खड़े हो गए।

रोमांचक टूर्नामेंट की अंतिम छह गेंदों में 10 रन का बचाव करने आए अर्शदीप ने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया। उन्होंने सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी के लिए छह रन की रोमांचक जीत हासिल करने के लिए अपनी डेथ ओवर की वीरता का प्रदर्शन किया।
अर्शदीप सिंह जब ओवर लेकर आए तो उनके सामने विस्फोटक बल्लेबाज मैथ्यू वेड स्ट्राइक पर थे। सिंह की पहली गेंद बाउंसर थी, जिसपर वेड पुल मारने में सफल नहीं हो सके, और तुरंत अंपायर को वाइड के लिए इशारा किया, लेकिन अंपायर ने अपना फैसला नहीं बदला।
अर्शदीप की दूसरी गेंद पर भी वेड कोई रन नहीं ले सके, अब वेड बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में थे और उन्होंने वैसा ही किया, लेकिन वह बॉल को बाउंड्री के पार भेजने की वजह श्रेयस अय्यर को अपना कैच दे बैठे। अब ऑस्ट्रेलिया को 3 गेंद में 10 रन की दरकार थी। स्ट्राइक पर जेसन बेहरेनडॉर्फ थे, जेसन ने बड़ा शॉट खेलने की वजह स्ट्राइक रोटेट करने का फैसला किया, अब 2 गेंद में 9 रन चाहिए थे और नेथन ऐलिस स्ट्राइक पर थे।
अब ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए दो बड़े शॉट की जरूर थी, नेथन ने अर्शदीप की पांचवीं गेंद पर पूरी रफ्तार के साथ बल्ला घुमाया और गेंद अर्शदीप के हाथों से लगकर सीधा अंपायर वीरेंद्र शर्मा को जाकर लगी। नेथन तुरंत एक रन के लिए दौड़ गए। अब आखिरी गेंद पर ऑस्ट्रेलिया को 8 रन की जरूरत थी और स्ट्राइक पर जेसन बेहरेनडॉर्फ थे, जिन्हें सिंगल से ही संतुष्ट होकर लौटना पड़ा, और अर्शदीप सिंह मात्र तीन रन देकर मैच के हीरो बन गए, साथ ही भारत की 4-1 से सीरीज जीत पर मुहर लगा दी।












Click it and Unblock the Notifications