IND vs AUS: सीरीज जीतने के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया कुछ ऐसा कि फैंस को आई धोनी की याद, देखें वीडियो

India vs Australia, 5th T20I Highlights: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने टी-20 सीरीज को जीत लिया है। वनडे वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से हारने के बाद भारतीय टीम के युवा खिलाड़ियों ने टी-20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन पेश किया। टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन अगले साल होना है। ऐसे में दमदार प्रदर्शन से भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी दावेदारी पेश कर दी है।

सूर्यकुमार यादव ने जीता दिल: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने ट्रॉफी को अपने नाम किया। सीरीज जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने इसका जमकर जश्न भी मनाया। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम जब भी कोई सीरीज जीतती थी तो धोनी उस ट्रॉफी को टीम के युवा खिलाड़ियों को सौंप देते थे। सूर्यकुमार यादव भी कुछ ऐसा ही करते हुए नजर आए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज जीतने के बाद सूर्यकुमार यादव ने महेंद्र सिंह धोनी की ट्रेंड को फॉलो किया।

India vs Australia

युवा खिलाड़ियों को दी ट्रॉफी: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में सीरीज का आखिरी मुकाबला जीतने के बाद भारतीय टीम को ट्रॉफी दी गई। भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इस ट्रॉफी को युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह और जितेश शर्मा के हाथों में सौंप दी। रिंकू सिंह के लिए यह सीरीज शानदार गुजरा है। उन्हें भारतीय टीम का फ्यूचर स्टार माना जा रहा है। रिंकू सिंह बतौर फिनिशिर भारतीय टीम में अपनी जगह बना सकते हैं। उन पर फैंस की नजरे रहने वाली है। उन्होंने अब तक अपने प्रदर्शन से सभी को खासा प्रभावित किया है।

वायरल हो रहा वीडियो: सूर्यकुमार यादव को इस सीरीज में पहली बार टीम की कप्तानी करने का मौका मिला था और उन्होंने अपनी कप्तानी से सभी को प्रभावित किया। सूर्य ने सीरीज जीतने के बाद टीम में शामिल सभी खिलाड़ियों की तारीफ की। उन्होंने अपने गेंदबाज और बल्लेबाज दोनों की जमकर प्रशंसा की। सोशल मीडिया पर सूर्यकुमार यादव का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह युवा खिलाड़ी को ट्रॉफी देते हुए नजर आ रहे हैं। सूर्यकुमार यादव के इस कारनामे को देखकर फैंस लगातार उनकी प्रशंसा कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+