IND vs AUS: रिंकू सिंह टी-20 वर्ल्ड कप टीम में होंगे या नहीं? जानिए आशीष नेहरा ने क्या कहा
India vs Australia, 5th T20I Highlights: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में रिंकू सिंह ने अपने प्रदर्शन से सभी को खासा प्रभावित किया। इस सीरीज के दौरान रिंकू सिंह ने फिनिशर का रोल निभाने का काम किया। रिंकू सिंह अब टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भी टीम इंडिया के दावेदार माने जा रहे हैं। रिंकू सिंह को अगले साल होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप टीम में जगह दी जा सकती है।
टीम के लिए खेली मैच विनिंग पारी: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टी-20 मुकाबले में भारतीय टीम के बल्लेबाज जल्द ही आउट हो गए थे। ऐसे में टीम को संभालने की जरूरत थी। रिंकू सिंह ने आकर 29 गेंदों में 46 रनों की पारी खेली और टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया। जिसके बाद भारतीय टीम ने इस मुकाबले में जीत हासिल की। इस मुकाबले को जीतने के साथ ही भारत ने सीरीज पर भी कब्जा जमा लिया था। रिंकू सिंह की यह पारी टीम के लिए बेहद उपयोगी रही।

आशीष नेहरा ने कही यह बात: रिंकू सिंह को लेकर भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि रिंकू सिंह भारत की टी-20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल होने के दावेदार हैं। लेकिन वर्ल्ड कप अभी काफी दूर है और जिस पोजीशन के लिए वह दावेदार है। उसके लिए उनके साथ और भी कई खिलाड़ी चुनौती पेश करेंगे। ऐसे में रिंकू सिंह को लगातार बेहतर प्रदर्शन करना होगा।
रोहित-कोहली पर कही यह बात: आशीष नेहरा ने आगे कहा कि रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर अब तक किसी भी तरह की कोई स्पष्टता सामने नहीं आई है। यह दोनों ही खिलाड़ी टी-20 वर्ल्ड कप की टीम में होने चाहिए। लेकिन अभी तक इस पर कंफर्मेशन नहीं आई है। नेहरा के मुताबिक जितेश शर्मा और तिलक वर्मा को भी मौका दिया जा सकता है। ऐसे में श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या का किस नंबर पर खेलेंगे ये बड़ा सवाल होगा।












Click it and Unblock the Notifications