IND vs AUS Test: बॉक्सिंग डे टेस्ट में कोंस्टास के बाद ख्वाजा ने जड़ा अर्धशतक, बुमराह ने दिलाया दूसरा विकेट
India vs Australia 4th Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला शुरू हो चुका है। ये बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलिया को सैम कोंस्टास और उस्मान ख्वाजा ने मजबूत शुरुआत दिलाई।
भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली सफलता सैम कोंस्टास के रूप में मिली। कोंस्टास को रविंद्र जडेजा ने अपने दूसरे ओवर में LBW आउट किया। कोंस्टास 65 गेंदों में 60 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

कोंस्टास के बाद उस्मान ख्वाजा ने भारतीय गेंदबाजों की चिंता बढ़ा दी, क्योंकि ख्वाजा ने 101 गेंदों में 6 चौकों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। हालांकि, उनकी ये विस्फोटक बल्लेबाजी ज्यादा समय तक नहीं चल सकी, क्योंकि उस्मान ख्वाजा को 57 रन के स्कोर पर जसप्रीत बुमराह ने केएल राहुल के हाथों कैच आउट करा दिया।
फिलहाल क्रीज पर स्टीव स्मिथ (7) और मार्नस लाबुशेन (39) जमे हुए हैं। खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 51 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 168 रन है।
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): उस्मान ख्वाजा, सैम कोनस्टास, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श, एलेक्स कैरी (डब्ल्यू), पैट कमिंस (सी), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड
भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप












Click it and Unblock the Notifications