Ind Vs Aus 3rd ODI: भारत-ऑस्ट्रेलिया तीसरे वनडे पर बारिश का खतरा, चेन्नई में मंडरा रहे हैं बादल

India Vs Australia 3rd ODI, Weather Updates: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा और आखिरी वनडे मैच बुधवार 21 मार्च को खेला जाना है। इस मैच को जीतने वाली टीम सीरीज अपने नाम कर लेगी।

India Vs Australia

India Vs Australia 3rd ODI, Weather Updates: चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा और निर्णायक वनडे मैच होना है। दूसरे मैच को ऑस्ट्रेलिया ने जीतकर सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। अब भारत को तीसरे मुकाबले को हर हाल में जीतना होगा। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा तीसरे वनडे मैच के लिए टीम में कुछ जरूरी बदलाव भी कर सकते हैं। दूसरे मैच में भारतीय बल्लेबाज बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए थे।

तीसरे वनडे पर बारिश का साया

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले तीसरे वनडे मैच में बारिश का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार चेन्नई में सोमवार और मंगलवार 2 दिन बारिश हो सकती है। मैच के दिन यानी बुधवार को भी आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। इससे पहले दूसरे वनडे मैच में भी विशाखापट्नम में बारिश की आशंका जताई गई थी। हालांकि, वह मैच पूरा खेला गया था।

पिच से स्पिनरों को मिल सकता है फायदा

एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच पर शुरू में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती थी। लेकिन अब यह धीमी गति के लिए जानी जाती है। ऐसे में तीसरे मैच में स्पिनरों का रोल अहम साबित हो सकता है। यहां अब तक खेले गए 22 वनडे मैचों में दोनों पारियों में औसत स्कोर 250 के पार नहीं गया है। इस पिच पर टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है। पहले दो वनडे मैच में भी पहले गेंदबाजी करने वाली टीम को जीत मिली थी।

बारिश की वजह से ड्रॉ हो सकती है सीरीज

अगर मौसम विभाग के मुताबिक बारिश तीसरे वनडे में विलेन बनती है तो सीरीज ड्रॉ हो जाएगी। इससे पहले भारत ने श्रीलंका और न्यूजीलैंड को 3-3 वनडे मैचों में हराया था। वहीं एक मैच में ऑस्ट्रेलिया को भी टीम इंडिया ने मात दी। लेकिन दूसरे मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा था। चेन्नई में बारिश के साथ तूफान और तेज हवाओं की भी चेतावनी जारी की गई है। भारतीय समयानुसार मैच का टॉस दोपहर 1 बजे होना है और 1.30 बजे से पहली गेंद फेंकी जानी है। मैच को आप आसानी से लाइव देख सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+