IND vs AUS Squad: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, जानें किसकी हुई टीम में वापसी और कौन हुआ बाहर
एशिया कप के बाद भारतीय टीम के लिए वर्ल्ड कप टीम का ऐलान कर दिया गया है। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भी टी-20 टीम का ऐलान कर दिया गया है। भारतीय टीम 20 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की सीरीज के लिए टीम की घोष
नई दिल्ली, 12 सितंबर। एशिया कप के बाद भारतीय टीम के लिए वर्ल्ड कप टीम का ऐलान कर दिया गया है। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भी टी-20 टीम का ऐलान कर दिया गया है। भारतीय टीम 20 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम में अधिकतर वहीं खिलाड़ी शामिल हैं जो इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले वर्ल्ड कप में हिस्सा लेंगे।

20 सितंबर से शुरू होगा मुकाबला
टी-20 वर्ल्डकप से पहले भारतीय टीम के लिए एक बेहद जरूरी सीरीज मानी जा रही है। टी20 सीरीज का आगाज 20 सितंबर से पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम, मोहाली में शुरू होगी। इसके बाद 23 और 25 सितंबर को नागपुर और हैदराबाद में खेले जाएंगे। इस टी-20 सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया अगले साल फरवरी मार्च में फिर से भारत दौरे पर होगी।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम
भारतीय टीम ने एशिया कप में हिस्सा लेने वाले ही खिलाड़ियों पर भरोसा बनाए रखा है। जानिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 टीम- रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेट-कीपर), दिनेश कार्तिक (विकेट-कीपर), हार्दिक पांड्या, आर. अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, मो. शमी, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह।

वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम
ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद भारत को वर्ल्ड कप खेलना है, जिसके लिए भी टीम का ऐलान कर दिया गया है। वर्ल्ड कप के लिए ऐसी है टीम- रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह।












Click it and Unblock the Notifications