महज 10 रुपये में मिलेगा भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच का मजा, जानिए कब, कैसे और कहां ले सकते हैं टिकट
India vs Australia 1st Test tickets sale: फरवरी में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैच की सीरीज खेलनी है। जिसके लिए टिकटों की बिक्री शुरू कर दी गई है।

India vs Australia 1st Test tickets sale: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला मैच 9 फरवरी से खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों ने तैयारियां शुरू कर दी है। पिछले तीन बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को भारत अपने नाम करने में सफल रही है। ऐसे में रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम की कोशिश लगातार चौथी बार इस ट्रॉफी पर कब्जा जमाने की होगी।

टिकट की ऑनलाइन बिक्री शुरू
चार टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला नागपुर में खेला जाना है। विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले पर भारतीय फैंस की नजरें बनी हुई है। इस मुकाबले को स्टेडियम में जाकर देखने की इच्छा रखने वाले फैंस के लिए अच्छी खबर है। इस सीरीज के पहले मैच की टिकट की ऑनलाइन बिक्री शुरू कर दी गई है। जिसे फैंस आसानी से खरीद सकते हैं।

टिकट बुक करने का ये है आसान तरीका
अपने स्मार्टफोन पर BookMyShow ऐप खोलें और टिकट बुकिंग सेक्शन में जाएं।
'इवेंट टिकट' पर क्लिक करें और IND बनाम AUS 1st टेस्ट ऑप्शन की तलाश करें।
उस टैब को खोलें और फिर 'अभी खरीदें' ऑप्शन पर क्लिक करें।
टिकट की उस क्लास का चयन करें जिसे आप खरीदना चाहते हैं और फिर सीट चुनें।
सीट कन्फर्म करने के बाद डिलीवर किए जाने वाले टिकट के लिए अपना पता डीटेल्स भरें।
लास्ट में टिकट खरीदने के लिए अपने पेटीएम खाते से भुगतान करें।
टिकट मैच की तारीख से दो दिन पहले बताए गए पते पर पहुंचा दिए जाएंगे।
खरीदार द्वारा ई-मेल/एसएमएस के माध्यम से नियमित अपडेट प्राप्त किए जाएंगे।

छात्रों को सिर्फ 10 रुपये में मिलेगी टिकट
मैच की टिकट ऑफलाइन खरीदने के लिए टिकट खिड़की सुबह 10 : 00 बजे से शाम 05 : 00 बजे तक खुली रहेगी। 7 फरवरी यानी मंगलवार को शाम 05 : 00 बजे टिकट बिकने बंद हो जाएंगे। लिहाजा इससे पहले ही फैंस को पहले टेस्ट के लिए अपनी टिकट खरीदनी होगी। दसवीं क्लास में पढ़ने वाले छात्रों को महज 10 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से टिकट दिए जाएंगे। इस टिकट को पाने के लिए छात्रों को अपने आईडी कार्ड लाना होगा।

जानिए टिकट के प्राइस
विंग फ्लोर प्राइस वेस्ट ग्राउंड - 10 रुपये (छात्रों के लिए)
ईस्ट ग्राउंड - 300 रुपये
पूर्व 1- 300 रुपये
वेस्ट ग्राउंड (बेज आर एंड एस) - 400 रुपये
पश्चिम 1 - 400 रुपये
उत्तर चौथा - 600 रुपये
उत्तर तीसरा - 800 रुपये
दक्षिण चौथा - 800 रुपये
नॉर्थ ग्राउंड - 1,000 रुपये
साउथ (के, एल, एम एंड एन) ग्राउंड - 1,500 रुपये
दक्षिण तीसरा - 2,000 रुपये
दक्षिण (जी एंड एच) ग्राउंड - 3,000 रुपये
कॉर्पोरेट बॉक्स - 1,25,000 रुपये












Click it and Unblock the Notifications