IND vs AUS T20I: भारत-ऑस्ट्रेलिया के पहले टी-20 मैच में टॉस पर टिकी निगाहें, जानें किसकी बदलेगी किस्मत?

India vs Australia, 1st T20I: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में अगर भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस जीत लिया होता तो शायद परिणाम भी कुछ और ही होता, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और भारत ने टॉस के साथ ट्रॉफी भी गंवा दी। हालांकि, अब हमारा ध्यान 5 मैचों की टी20 सीरीज पर है, जिसका पहला मुकाबला आज विशाखापट्टनम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। इस मुकाबले में भी टॉस की अहम भूमिका होने वाली है।

अगर भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो दोनों टीमों के बीच अब तक 26 टी20 मैच खेले हैं। इस दौरान भारत ने 15 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 10 मैच जीते हैं। हालांकि, एक मैच ऐसा था जिसका कोई नतीजा नहीं निकल सका। इन टीमों के बीच हुए पिछले 5 टी20 मैचों में भारत ने 3 और ऑस्ट्रेलिया ने 2 में जीत हासिल की है।

IND vs AUS T20I

भारत-ऑस्ट्रेलिया के टी-20 मैच में टॉस पर टिकी निगाहें
दरअसल, विशाखापट्टनम के वीडीसीए स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी सपोर्टिव मानी जाती है, जहां वे लाइन पर शॉट खेल सकते हैं। यहां स्पिनरों को कुछ मदद मिलेगी और यह हाई स्कोरिंग मैदान है, तो चौके-छक्के भी खूब देखने को मिल सकते है, लेकिन बड़ी बात ये है कि यहां टी20 में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम की जीत का अनुपात 66 प्रतिशत है, जोकि मैच का परिणाम बदल सकता है।

ऑस्ट्रेलिया टीम फुल स्क्वाड: ट्रेविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, जोश इंगलिस, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर/कप्तान), सीन एबॉट, एडम ज़म्पा, नाथन एलिस, जेसन बेहरेनडोर्फ, तनवीर सांघा, केन रिचर्डसन। एरोन हार्डी।

भारतीय टीम फुल स्क्वाड: ईशान किशन (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, मुकेश कुमार, वाशिंगटन सुंदर, अवेश खान, ऋतुराज गायकवाड़, जितेश शर्मा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+