IND vs AUS, Pitch Report: ऑस्ट्रेलिया से हिसाब चुकाने उतरेगी टीम इंडिया, बल्लेबाज या गेंदबाज कौन दिलाएगा सफलता

India vs Australia, Pitch Report: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल के लिए मंच तैयार है। आज टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में रोहित शर्मा की टीम इंडिया और स्टीव स्मिथ की ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला होगा। यह मैच मंगलवार को दुबई में खेला जाएगा। ये वही मैदान हैं जहां भारत ने टूर्नामेंट में अपने सभी मैच खेले हैं।

आज के मुकाबले में रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम के पास साल 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में अपनी ही धरती पर मिली हार का बदला देने का मौका होगा। उस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया ने भारत की जीत का सिलसिला तोड़कर फैंस को हैरान कर दिया था।

india vs australia 1st semifinal pitch and weather report

हालांकि, टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया ने जो एक मैच खेला है उसमें टीम ने यह दिखा दिया है कि उन्हें इस बड़े टूर्नामेंट के लिए कमजोर टीम के बावजूद आसान नहीं माना जा सकता। ऑस्ट्रेलिया ने टूर्नामेंट की शुरुआत सभी ICC टूर्नामेंटों में रिकॉर्ड रन-चेज पूरा करके की और अफगानिस्तान के खिलाफ मिले सीमित मौकों पर बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया। लेकिन दोनों मैच पाकिस्तान में हुए जहां दुबई की तुलना में बल्लेबाजी आसान है।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पिच रिपोर्ट
रिपोर्ट के अनुसार इस बहुप्रतीक्षित मुकाबले के लिए पिच बिल्कुल नई होगी। ट्रैक बिल्कुल नया होने के बावजूद दुबई की धीमी और सूखी पिच बल्लेबाज और स्पिन गेंदबाज के लिए मददगार हैं। इसके अलावा तेज गेंदबाज भी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं लेकिन उन्हें वैरिएशन के साथ खेलना होगा, जो मोहम्मद शमी कर सकते हैं। यहां खेला गया आखिरी वनडे मैच न्यूजीलैंड और भारत के बीच था जिसमें 19 विकेट के नुकसान पर कुल 454 रन बनाए गए थे।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वेदर रिपोर्ट
हालांकि ऑस्ट्रेलिया का अभियान बारिश के कारण बुरी तरह प्रभावित हुआ है। हम मंगलवार को बिना किसी बारिश के क्रिकेट के पूरे खेल की उम्मीद कर सकते हैं। एक्यूवेदर के अनुसार, तापमान 25-31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। हालांकि, बादल छाए रहने की उम्मीद है, लेकिन इसका मैच पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, ऋषभ पंत, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा।

ऑस्ट्रेलिया टीम: जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ट्रेविस हेड, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), एलेक्स केरी, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा, स्पेंसर जॉनसन, सीन एबॉट, एरोन हार्डी, तनवीर सांघा, कूपर कोनोली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+