IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया वनडे में टक्कर को तैयार, मैदान पर होगी रनों की बौछार, ऐसे देखें लाइव

IND vs AUS 1st ODI Live Streaming: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मैच शुक्रवार 17 मार्च को खेला जाना है। इस मैच की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

India vs Australia

IND vs AUS 1st ODI Live Streaming: टेस्ट क्रिकेट के बाद अब भारत और ऑस्ट्रेलिया वनडे में धमाल मचाने को बेताब है। दोनों ही टीमों के खिलाड़ी वनडे में अब एक-दूसरे को टक्कर देते नजर आएंगे। भारत के मुकाबले ऑस्ट्रेलिया की टीम मजबूत नजर आ रही है। लेकिन भारतीय टीम को अपने घर में खेलने का फयदा मिल सकता है। भारतीय टीम को उसके सरजमीं पर हराना किसी भी टीम के लिए आसान नहीं रहा है।

पहले मैच में कप्तानी करेंगे हार्दिक पंड्या

भारत की ओर से इस वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में हार्दिक पंड्या कप्तानी करते नजर आएंगे। टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा पहले वनडे में नहीं खेल रहे हैं। ऐसे में अपने करियर के दौरान पंड्या पहली बार वनडे टीम की कप्तानी करेंगे। हार्दिक पंड्या इससे पहले कई मौकों पर भारत के लिए टी-20 मुकाबलों में कप्तानी कर चुके हैं। लेकिन ऐसा पहली बार होगा जब वह वनडे टीम की कमान संभालेंगे।

स्टीव स्मिथ करेंगे ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी

ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टीव स्मिथ, पैट कमिंस को गैरमौजूदी में टीम की कप्तानी करेंगे। स्मिथ ने आखिरी दो टेस्ट में भी टीम को लीड किया था। इंदौर टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को उन्होंने शानदार जीत दिलाई थी। जबकि अहमदाबाद टेस्ट ड्रॉ पर आकर समाप्त हो गया था। स्मिथ वनडे सीरीज का आगाज भी जीत के साथ करना चाहेंगे। ऑस्ट्रेलिया की टीम में मिचेल मार्श, मार्क्स स्टोइनिस और ग्लेन मैक्सवेल जैसे धाकड़ खिलाड़ियों की वापसी हुई है। ऐसे में भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी दिखाई पड़ता है।

जानिए कब, कहां और कैसे देख सकते हैं मैच

टेस्ट सीरीज की तरह वनडे का भी प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर ही किया जाएगा। पहला वनडे मैच 1 बजकर 30 मिनट से शुरू होगा, जबकि टॉस 1 बजे किया जाएगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने पहले वनडे मैच को फैंस स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनलों पर अलग-अलग भाषाओं में देख सकते हैं। वहीं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज़्नी प्लस हॉटस्टार एप पर की जाएगी। इसके अलावा पहले वनडे मैच का लाइव प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर भी फ्री में देखा जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+