Ind Vs Afg: अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 टीम का ऐलान आज, क्या रोहित होंगे कप्तान!

India Vs Afghanistan T20I series: दक्षिण अफ्रीका में भारतीय टीम ने टेस्ट सीरीज को बराबरी पर खत्म किया। टेस्ट सीरीज से पहले वनडे सीरीज को भारत ने 2-1 से अपने नाम किया था। वहीं टी-20 सीरीज को भारतीय टीम एक-एक से बराबरी करने में ही सफल हो सकी थी। दक्षिण अफ्रीका दौरे के बाद भारतीय टीम का सामना अफगानिस्तान से होना है। अफगानिस्तान के खिलाफ भारत को तीन मैचो की टी-20 सीरीज खेलनी है।

जल्द होगा टीम का ऐलान: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी कि बीसीसीआई रविवार 7 जनवरी को भारतीय टीम का ऐलान कर सकती है। अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी हो सकती है। साल 2024 में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप को देखते हुए इन दोनों ही खिलाड़ियों को इस सीरीज में मौका दिया जा सकता है।

India Vs Afghanistan 1

रोहित-कोहली को लेकर सस्पेंस: भारतीय टीम का ऐलान शनिवार यानी कि 6 जनवरी को ही किया जाना था। लेकिन शाम तक चयनकर्ता खिलाड़ियों को लेकर फैसला नहीं ले सके थे। सूत्रों के मुताबिक चयनकर्ताओं के बीच अनबन की खबर हैं। एक ग्रुप का लक्ष्य विराट कोहली और रोहित शर्मा को टीम में शामिल करना है, जबकि दूसरा वर्ल्ड कप में हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाने की मानसिकता रखता है। यही वजह है की टीम के ऐलान में देरी हो रही है।

रोहित बेहतर कप्तान: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने साल 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया था। भारतीय टीम ने लगातार वह 10 मैच में जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाई थी। हालांकि, फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत को हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के बाद से ही भारतीय टीम में बदलाव की मांग की जा रही है।

खास तौर पर साल 2024 टी-20 वर्ल्ड कप के लिए रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पंड्या को टीम का कप्तान बनाए जाने पर जोर दिया जा रहा है। रोहित शर्मा बतौर कप्तान टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करते रहे हैं। रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम ने कई द्विपक्षीय सीरीज को जीतने में कामयाबी हासिल की है। ऐसे में रोहित शर्मा को साल 2024 टी-20 वर्ल्ड कप में फैंस एक बार फिर से कप्तानी करते हुए देखना चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+