IND vs AFG: 14 महीने बाद रोहित की शर्मनाक वापसी, ये रिकॉर्ड बनाने वाले बने पहले भारतीय कप्तान
India vs Afghanistan, 1st T20 Rohit Sharma: अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम ने टी-20 सीरीज का आगाज जीत के साथ किया है। 3 मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम को जीत मिली है। मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हासिल की।
छह विकेट से जीता मैच: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले अफगानिस्तान को बल्लेबाजी का न्योता दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने पांच विकेट खोकर 158 रन बनाने में सफलता हासिल की। 159 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने चार विकेट खोकर 17.3 ओवर में जीत अपने नाम कर ली। इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज में बढ़त भी बना ली है।

रोहित के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के लिए यह मुकाबला कुछ खास नहीं रहा। 14 महीने बाद टी-20 इंटरनेशनल में भारत की तरफ से वापसी करने वाले कप्तान रोहित शर्मा बिना खाता खोले ही रन आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके साथ ही रोहित शर्मा ने अपने नाम शर्मनाक रिकॉर्ड भी जोड़ लिया है।
बने ऐसा करने वाले पहले कप्तान: टी-20 इंटरनेशनल में डक पर रन आउट होकर पवेलियन लौटने वाले रोहित शर्मा पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं। पारी की दूसरी ही गेंद पर मिड ऑफ पर शॉट खेलने के बाद रोहित रन लेने के लिए दौड़ गए। लेकिन दूसरी छोर पर खड़े शुभमन गिल गेंद देखने के चक्कर में अपनी जगह से आगे नहीं बढ़े। इसके बाद फील्डर गेंद सीधे विकेटकीपर के पास फेंक दी और रोहित रन आउट हो गए।
गुस्से में आए नजर: रन आउट होने के बाद रोहित शर्मा मैदान से गुस्से में जाते नजर आए। टी-20 इंटरनेशनल करियर में रोहित शर्मा 11वीं बार बिना खाता खोले पेवेलियन लौटे हैं। लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है जब वह बतौर कप्तान रन आउट होकर पवेलियन की तरफ लौट गए हो। इसके साथ ही रोहित शर्मा ने एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। दरअसल वह टी-20 के पहले ऐसे भारतीय कप्तान बन गए हैं जो बिना खाता खोले रन आउट हो गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications